Asus ROG Phone 8 का टीजर आउट! 24GB रैम, Snapdragon 8 Gen 3 चिप के साथ जल्द होगा लॉन्च

Asus ROG Phone 8 का ऑफिशियल टीजर काफी कुछ बताता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2023 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 8 में कंपनी कुछ खास पेश करने वाली है।
  • बैक पैनल पर ब्रैंडिंग को हाइलाइट किया जा सकता है।
  • कैमरा मॉड्यूल आयताकार की बजाए स्क्वायर शेप में नजर आ रहा है।

Asus ROG Phone 7 (फोटो में) का सक्सेसर होने वाला है अपकमिंग फोन

Asus जल्द ही अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Asus ROG Phone 8 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसका टीजर भी सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर दिया है। यह Asus ROG Phone 7 का सक्सेसर होने वाला है जो कि एक गेमिंग फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। लेकिन Asus ROG Phone 8 में कंपनी कुछ खास पेश करने वाली है। यह सिर्फ एक गेमिंग फोन नहीं होने वाला है, जैसा कि कंपनी ने इशारा दे दिया है। कंपनी ने टैग दिया है- 'बियॉन्ड गेमिंग' यानी गेमिंग के साथ ही अन्य फीचर्स में भी दमदार हो सकता है। या यूं कहें कि कंपनी इसमें ऑलराउंडर स्मार्टफोन के फीचर्स दे सकती है। 

Asus ROG Phone 8 लॉन्च अब काफी नजदीक लग रहा है। अधिकारिक टीजर आउट होने के साथ ही Asus ROG फोन फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। Asus ने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसका टीजर शेयर किया है। टीजर में देखा जा सकता है कि फोन के रियर पैनल का डिजाइन हल्का सा दिखाई दे रहा है। साथ में कंपनी ने लिखा है- Coming Soon, यानी इसके लॉन्च में अभी ज्यादा समय नहीं रह गया है। देखें ये पोस्ट- 

Advertisement
Asus ROG Phone 8 का ऑफिशियल टीजर काफी कुछ बताता है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पोस्टर देखकर कहा जा सकता है कि फोन का डिजाइन इसके पहले आए मॉडल से ही मिलता जुलता होने वाला है। बैक पैनल पर ब्रैंडिंग को हाइलाइट किया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल आयताकार की बजाए स्क्वायर शेप में नजर आ रहा है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 आने की संभावना है। जिसके लीक्स पहले भी सामने आ चुके हैं। 

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में सीरीज का एक और मॉडल भी स्पॉट किया जा चुका है। जो पुष्टि करता है कि सीरीज के स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 से ही लैस होंगे। सीरीज में ROG Phone 8, ROG Phone 8 Pro और ROG Phone 8 Ultimate को पेश किया जा सकता है। ROG Phone 8 Ultimate को मॉडल नंबर 'ASUS_AI2401_D' के साथ हाल ही में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जैसा कि रिपोर्ट में सामने आया था। ROG Phone 8 Ultimate में 24GB तक रैम होने की बात सामने आ चुकी है। यह Android 14 पर बेस्ड ROG UI पर रन करेगा, ऐसा कहा जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.