• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ROG Phone 8 Ultimate में मिलेगा यह फ्लैगशिप प्रोसेसर, SD 8 Gen 2 से होगा 30% ज्यादा पावरफुल!

Asus ROG Phone 8 Ultimate में मिलेगा यह फ्लैगशिप प्रोसेसर, SD 8 Gen 2 से होगा 30% ज्यादा पावरफुल!

लिस्टिंग से आगे पता चलता है कि ROG Phone 8 Ultimate संभवतः 24GB तक रैम के साथ आएगा और Android 14 पर बेस्ड ROG UI पर चलेगा।

Asus ROG Phone 8 Ultimate में मिलेगा यह फ्लैगशिप प्रोसेसर, SD 8 Gen 2 से होगा 30% ज्यादा पावरफुल!
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर 'ASUS_AI2401_D' के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है एक Asus फोन
  • इसके ROG Phone 8 Ultimate होने की संभावना है
  • गेमिंग फोन Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आएगा
विज्ञापन
Asus ROG Phone 8 सीरीज के जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है। इसमें बेस ROG Phone 8, ROG Phone 8 Pro और ROG Phone 8 Ultimate शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक ROG Phone 8 मॉडल की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा नहीं की है। फोन के बारे में डिटेल्स पहले ही लीक हो चुके हैं और Asus ने अब तक हैंडसेट के प्रोसेसर की पुष्टि की है। हाल ही में हाई-एंड अल्टीमेट मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था और अब यह फोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है।

एक Asus मॉडल, जिसके ROG Phone 8 Ultimate होने का अनुमान है, मॉडल नंबर 'ASUS_AI2401_D' के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। फोन को एक प्रोसेसर के साथ देखा गया है, जिसने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,235 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7,098 स्कोर हासिल किया है। नंबर्स Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से मेल खाते हैं, जिसके कंपनी ने पहले ही ROG Phone 8 सीरीज में मौजूद होने की पुष्टि कर दी है।

लिस्टिंग से आगे पता चलता है कि ROG Phone 8 Ultimate संभवतः 24GB तक रैम के साथ आएगा और Android 14 पर बेस्ड ROG UI पर चलेगा। फोन को पहले 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे पता चला था कि टॉप-ऑफ-द-लाइन ROG Phone 8 मॉडल 65W फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है।

बता दें कि 26 सितंबर को लिस्टेड मॉडल नंबर 'ASUS_AI2401_A' वाला एक Asus फोन पहले गीकबेंच पर देखा गया था। फोन को 16GB रैम के साथ देखा गया था और यह भी कहा गया था कि यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ आएगा। यह ROG Phone 8 सीरीज का बेस या Pro मॉडल हो सकता है।

ROG Phone 7 मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC पर काम करता है, जिसके साथ Adreno 740 GPU जुड़ा है। कहा जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पिछले SoCs की तुलना में फोन के प्रदर्शन को 30 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »