ASUS ROG Phone 8, Phone 8 Pro लॉन्च से पहले आए गीकबेंच पर नजर, जानें सबकुछ

Asus ROG Phone 8 में फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023 17:26 IST
ख़ास बातें
  • ASUS ROG Phone 8 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • ASUS ROG Phone 8 Pro मॉडल में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा।
  • ASUS ROG Phone 8 सीरीज को 8 जनवरी को CES में पेश किया जाएगा।

Asus ROG Phone 8 में 6.78 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: WindowsReport

ASUS चीनी बाजार में 16 जनवरी को ASUS ROG Phone 8 सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है। इस लाइनअप में तीन मॉडल ROG Phone 8, ROG Phone 8 Pro और ROG Phone 8 Ultimate शामिल होने की उम्मीद है। इनकी फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन की टक्कर Red Magic 9 Pro से होगी।

विंडोज रिपोर्ट के हालिया लीक से ROG Phone 8 और ROG Phone 8 Pro के बारे में खुलासा हुआ। हाल ही में ये स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आए हैं, जिससे परफॉर्मेंस का पता चला है और कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है।

गीकबेंच के अनुसार, ROG Phone 8 और ROG Phone 8 Pro का मॉडल नंबर AI2401_C है। ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस होंगे और एंड्रॉइड 14 पर काम करेंगे। फोन में 16GB रैम दी जाएगी। इन स्मार्टफोन ने सिंगल कोर में 2210 और मल्टी कोर में 6863 स्कोर हासिल किए हैं।


ASUS ROG Phone 8 सीरीज स्पेसिफिकेशंस:


Advertisement
पिछली लीक के अनुसार, फोन में फुल एचडी+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी। ROG Phone 8 में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, जबकि Pro मॉडल में 16GB/24GB RAM कॉन्फिगरेशन और 512GB/1TB स्टोरेज मिल सकती है। ROG Phone 8 Ultimate में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है। इसमें 24GB तक RAM और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Pro मॉडल में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। दोनों मॉडल में डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग हो सकती है। जल्द ही और अधिक जानकारी सामने आ सकती है। ASUS ROG Phone 8 सीरीज को 8 जनवरी को CES में पेश किया जाएगा, लेकिन लॉन्च तारीख 16 जनवरी है। Asus, Zenfone 11 सीरीज के कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन भी तैयार कर रहा है। हालांकि, ब्रांड CES 2024 इवेंट में Zenfone 11 सीरीज को भी शोकेस या टीज कर सकता है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.