Asus ROG Phone 3 के 12 जीबी रैम वेरिएंट की सेल भारत में 21 अगस्त से

Asus ROG Phone 3 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की पहली सेल भारत में 21 अगस्त दोपहर 12 बजे शुरू होगी। भारत में असूस आरओजी फोन 3 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 57,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 18:10 IST
ख़ास बातें
  • केवल Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा Asus ROG Phone 3
  • असूस आरओजी फोन 3 फोन स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट से लैस है
  • फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

ROG Phone 3 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है

Asus ROG Phone 3 के 12 जीबी रैम वेरिएंट की सेल भारत में जल्द ही शुरू की जाएगी। यह स्मार्टफोन भारत में जुलाई में लॉन्च किया गया था, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की सेल 6 अगस्त को शुरू की गई थी। वहीं अब कंपनी ने इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल का ऐलान कर दिया है, यह मॉडल 21 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, यह कॉन्फिग्रेशन एक्सल्यूसिवली Flipkart के माध्यम से ही खरीदा जा सकेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो असूस आरओजी फोन 3 फोन 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस है।
 

Asus ROG Phone 3 12GB RAM price in India, availability

Asus ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए ऐलान किया कि Asus ROG Phone 3 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की पहली सेल भारत में 21 अगस्त दोपहर 12 बजे शुरू होगी। भारत में असूस आरओजी फोन 3 के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 57,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन खरीद के लिए केवल Flipkart पर ही उपलब्ध होगा। असूस आरओजी फोन 3 सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ वेबसाइट पर लिस्ट है।

Flipkart पर आपको कई डिस्काउंट ऑफर इस फोन की खरीद पर प्राप्त होंगे, जिसमें RuPay डेबिट कार्ड पर 7,500 से ज्यादा की खरीद पर आपको 75 रुपये का डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा। फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपको ‘Notify Me' का बटन दिखेगा, जो कि रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव किया गया है।

असूस आरओजी फोन 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 49,999 है। दोनों मॉडलों के रिटेल बॉक्स में एक एयरो केस मिलेगा, हालांकि टॉप-एंड वेरिएंट में एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी भी शामिल है।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 3 price in India, launch offers

भारत में असूस आरओजी फोन 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 है, जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 57,999 रुपये है। दोनों मॉडलों के रिटेल बॉक्स में एक एयरो केस मिलेगा, हालांकि टॉप-एंड वेरिएंट में एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी भी शामिल है। इसके अलावा असूस का गेमिंग स्मार्टफोन 6 अगस्त दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ROG Phone 3 के साथ, Asus ने एक ROG Kunai 3 गेमपैड 9,999 रुपये में, ट्विन व्यू डॉक 3 19,999 रुपये में, मोबाइल डेस्कटॉप डॉक 2 12,999 रुपये में, एक नियॉन एयरो केस 1,999 रुपये और लाइटनिंग आर्मर केस 2,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने एक आरओजी क्लिप भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप फोन को PlayStation 4, Xbox या Stadia कंट्रोलर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसके अलावा ROG Cetra हेडसेट को 7,699 रुपये में, ROG Cetra Core को 3,999 रुपये में और एयरोएक्टिव कूलर को 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 3 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित आरओजी यूआई पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें टीयूवी लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन के साथ-साथ आंखों के आराम के लिए फ्लिकर रिडक्शन-सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम मिलती है।

ROG Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें  एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है, जिसका फील्ड-ऑफ-व्यू 125-डिग्री है। अंत में एक एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए आरओजी फोन 3 में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में रियर कैमरा सेटअप के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
Advertisement

असूस ने फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। हालांकि, फोन में एक्सटर्नल यूएसबी हार्ड ड्राइव के लिए NTFS सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस / नेवआईसी, यूएसबी टाइप-सी और 48-पिन साइड पोर्ट शामिल हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा, फोन में AirTrigger 3 और ग्रिप प्रेस फीचर्स के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल है।

ROG Phone 3 में डुअल फ्रंट-फेसिंग स्पीकर हैं, जो ROG GameFX और Dirac HD साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसमें हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट भी है। इसके अलावा, हैंडसेट में असूस नॉइज़ रिडक्शन तकनीक के साथ क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं।
Advertisement

पावर के लिहाज से ROG Phone 3 में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नए गेमिंग फोन का डाइमेंशन 171x78x9.85 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance in games
  • AirTriggers, side-mounted USB port, large accessory ecosystem
  • Good cameras
  • Bright, vibrant display
  • Bad
  • Gets warm when stressed
  • Bulky and heavy
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  3. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  6. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  7. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  8. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  9. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  10. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.