Asus ROG Phone 3 गेमिंग फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में Asus ROG Phone 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 है, जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 57,999 रुपये है।

Asus ROG Phone 3 गेमिंग फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Phone 3 की भारत में कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च
  • Snapdragon 865+ चिपसेट, 12 जीबी तक रैम और 6,000mAh बैटरी से आता है लैस
  • 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी गेमिंग फोन की सेल
विज्ञापन
Asus ROG Phone 3 को कंपनी के लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में बुधवार को लॉन्च किया गया है। नए मॉडल में पिछले साल के ROG Phone 2 के लगभग समान डाइमेंशन हैं, फिर भी यह हार्डवेयर के मामले में कई अपग्रेड लेकर आता है। असूस आरओजी फोन 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि इसमें पहले से बेहतर डिज़ाइन किए गए कॉपर 3डी वैपर चैम्बर के साथ गेमकूल 3 हीट डिसिपेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें मौजूदा मॉडल पर उपलब्ध बड़ी ग्रेफाइट फिल्म भी शामिल है। गेमिंग फोन में AirTrigger 3 अल्ट्रासोनिक बटन और डुअल फ्रंट स्पीकर शामिल हैं। Asus ROG Phone 3 एक क्लिप-ऑन एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी के साथ आता है जिसमें सतह के तापमान को 4 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए किकस्टैंड और बिल्ट-इन फैन है।
 

Asus ROG Phone 3 price in India, launch offers

भारत में असूस आरओजी फोन 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 है, जबकि फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 57,999 रुपये है। दोनों मॉडलों के रिटेल बॉक्स में एक एयरो केस मिलेगा, हालांकि टॉप-एंड वेरिएंट में एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी भी शामिल है। इसके अलावा असूस का गेमिंग स्मार्टफोन 6 अगस्त दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ROG Phone 3 के साथ, Asus ने एक ROG Kunai 3 गेमपैड 9,999 रुपये में, ट्विन व्यू डॉक 3 19,999 रुपये में, मोबाइल डेस्कटॉप डॉक 2 12,999 रुपये में, एक नियॉन एयरो केस 1,999 रुपये और लाइटनिंग आर्मर केस 2,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने एक आरओजी क्लिप भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप फोन को PlayStation 4, Xbox या Stadia कंट्रोलर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसके अलावा ROG Cetra हेडसेट को 7,699 रुपये में, ROG Cetra Core को 3,999 रुपये में और एयरोएक्टिव कूलर को 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
 

Asus ROG Phone 3 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित आरओजी यूआई पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें टीयूवी लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन के साथ-साथ आंखों के आराम के लिए फ्लिकर रिडक्शन-सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम मिलती है।
 
asus

ROG Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें  एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है, जिसका फील्ड-ऑफ-व्यू 125-डिग्री है। अंत में एक एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए आरओजी फोन 3 में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में रियर कैमरा सेटअप के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

असूस ने फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। हालांकि, फोन में एक्सटर्नल यूएसबी हार्ड ड्राइव के लिए NTFS सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस / नेवआईसी, यूएसबी टाइप-सी और 48-पिन साइड पोर्ट शामिल हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा, फोन में AirTrigger 3 और ग्रिप प्रेस फीचर्स के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल है।

ROG Phone 3 में डुअल फ्रंट-फेसिंग स्पीकर हैं, जो ROG GameFX और Dirac HD साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसमें हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट भी है। इसके अलावा, हैंडसेट में असूस नॉइज़ रिडक्शन तकनीक के साथ क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं।

पावर के लिहाज से ROG Phone 3 में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नए गेमिंग फोन का डाइमेंशन 171x78x9.85 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance in games
  • AirTriggers, side-mounted USB port, large accessory ecosystem
  • Good cameras
  • Bright, vibrant display
  • कमियां
  • Gets warm when stressed
  • Bulky and heavy
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  15. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »