Asus ROG Phone 3 में होगी 6,000 एमएएच की बैटरी

ROG Gaming Phone के वीबो अकाउंट के अनुसार, Asus ROG Phone 3 में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, बिल्कुल पिछले साल लॉन्च हुए इसके पिछले वर्ज़न ROG Phone 2 की तरह।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 जुलाई 2020 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 भारत में 22 जुलाई को होगा लॉन्च
  • ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा असूस रोग फोन 3
  • असूस रोग फोन 3 स्मार्टफोन Asus ROG Phone 2 का अपग्रेड वर्ज़न है

Asus ROG Phone 3 के बैक पैनल पर होगा Asus का लोगो

Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, जिसका खुलासा कंपनी ने वीबो पोस्ट के जरिए किया है। Asus ने ROG Gaming Phone अकाउंट के जरिए एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में फोन की बैटरी क्षमता के साथ चीनी लॉन्च तारीख और समय का खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता हैरान नहीं करती है, क्योंकि यह बैटरी क्षमता इसके पिछले वर्ज़न Asus ROG Phone 2 में भी दी गई थी। हालांकि, बैटरी क्षमता के साथ-साथ असूस रोग फोन 3 के एक्ससरीज़ कथित तौर लॉन्च इवेंट से पहले आनलाइन सामने आ चुके हैं।
 

ROG Gaming Phone के वीबो अकाउंट के अनुसार, Asus ROG Phone 3 में 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जाएगी, बिल्कुल पिछले साल लॉन्च हुए इसके पिछले वर्ज़न ROG Phone 2 की तरह। हालांकि, इस पोस्ट के जरिए स्मार्टफोन से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें, असूस रोग फोन 3 स्मार्टफोन भारत में रात 8.15 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा टिप्सटर ईशान अग्रवाल और 91Mobiles की साझेदारी वाली रिपोर्ट बताती है कि असूस रोग फोन 3 में कुछ एक्सेसरीज़ भी शामिल होंगी, जैसे Kunai Gamepad, TwinView Dock, Lightning Armor Case, और AeroActive Cooler (फिलहाल इनके नाम की पुष्टि नहीं हुई है)।


बता दें, असूस रोग फोन 3 लम्बे समय से लगातार खबरों में बना हुआ है, फोन से जुड़ी कई लीक्स व टीज़र्स ऑनलाइन सामने आ चुके हैं। इन लीक व टीज़र्स के अनुसार, यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16 जीबी रैम से लैस होगा। जैसा कि हमने बताया, यह स्मार्टफोन भारत में आज 22 जुलाई को रात 8.15 बजे ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च होने वाला है, तो ऐसे में अब इस फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा इंतज़ार भी नहीं करना पड़ेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  9. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  10. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.