• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Asus ROG Phone 2 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Asus ROG Phone 2 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Asus ROG Phone 2: असूस रोग फोन 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Asus ROG Phone की तरह ही यह Gaming Smartphone भी कुछ प्रभावशाली हार्डवेयर से लैस है।

Asus ROG Phone 2 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर और 6,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Asus ROG Phone 2 Price: असूस रोग फोन 2 की कीमत से आज उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 2 में है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • एचडीआर 10 सर्टिफाइड डिस्प्ले से लैस है असूस रोग फोन 2
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है असूस रोग फोन 2 में
विज्ञापन
Asus ROG Phone 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। असूस रोग फोन 2 गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone की तरह ही कुछ प्रभावशाली हार्डवेयर से लैस है। असूस रोग फोन 2 में स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का अपग्रेड है। इसके अलावा दूसरा प्रमुख अपग्रेड यह है कि यह गेमिंग स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। असूस रोग फोन 2 में ज्यादा पावरफुल कैमरा हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और ज्यादा स्टोरेज है। आइए अब आपको असूस रोग फोन 2 की कीमत, उपलब्धता और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Asus ROG Phone 2 की कीमत, उपलब्धता

असूस रोग फोन 2 की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठना अभी बाकी है। आज चीन में आयोजित इवेंट के दौरान कंपनी हैंडसेट की कीमत, प्री-ऑर्डर और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा उठा सकती है। असूस ने द वर्ज को बताया कि जिस प्राइस सेगमेंट में असूस रोग फोन को उतारा गया था असूस रोग फोन 2 को भी उसी प्राइस सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका मतलब असूस रोग फोन 2 की कीमत 69,990 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। उपलब्धता की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में इसकी बिक्री सितंबर से शुरू हो सकती है।
 

Asus ROG Phone 2 specifications

असूस फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित रोग यूआई पर चलता है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यूज़र को स्टॉक एंड्रॉयड पर स्विच करने का भी विकल्प मिलता। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 10-बिट एचडीआर सपोर्ट के साथ इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पैनल का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है।

कंपनी ने द वर्ज को बताया कि डिस्प्ले 240 हर्ट्ज़ सैंपलिंग रेट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और दूसरा 512 जीबी। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

रोग फोन 2 के कैमरा में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल कैमरा के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसरस हॉल सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 की तरह रोग फोन 2 में भी निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है। असूस रोग फोन 2 में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 170.99x77.6x9.78 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसर2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Asus, Asus ROG Phone 2, Asus ROG Phone 2 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »