Asus ROG Phone 2 की कीमत से उठा पर्दा

Asus ROG Phone 2 Price: कंपनी ने अपने लेटेस्ट Gaming Smartphone असूस रोग फोन 2 की कीमत से पर्दा उठ दिया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 जुलाई 2019 10:49 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है असूस रोग फोन 2 में
  • Asus ROG Phone 2 में है 6,000 एमएएच की बैटरी
  • एचडीआर 10 सर्टिफाइड डिस्प्ले से लैस है असूस रोग फोन 2

Asus ROG Phone 2 Price: असूस रोग फोन 2 की कीमत से उठा पर्दा

Asus ROG Phone 2 Price: असूस रोग फोन 2 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, साथ ही कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट Gaming Smartphone की कीमत से भी पर्दा उठ दिया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि असूस रोग फोन 2 के कुल छह वेरिएंट उतारे गए हैं। इनमें से चार वेरिएंट चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। असूस रोग फोन 2 पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है। असूस रोग फोन की तुलना में असूस रोग फोन 2 में पावरफुल कैमरा हार्डवेयर, बड़ी बैटरी और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं, एमोलेड स्क्रीन और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 

Asus ROG Phone 2 की कीमत, उपलब्धता

असूस रोग फोन 2 के कुल 6 वेरिएंट उतारे गए हैं और इनमें से चार वेरिएंट JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध भी करा दिए गए हैं। हैंडसेट की बिक्री 31 जुलाई से शुरू होगी। असूस रोग फोन 2 के बेस वेरिएंट (टेनसेंट डेप्थ कस्टमाइजेशन) में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है और इस वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 35,000 रुपये) है। दूसरा वेरिएंट (एन्जॉय पीस इन बीजिंग) भी समान रैम और स्टोरेज से लैस है लेकिन इसका दाम 3,699 चीनी युआन (लगभग 37,000 रुपये) है।

रोग फोन 2 के क्लासिक वर्जन में 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है और इस मॉडल की कीमत 5,999 चीनी युआन (लगभग 60,000 रुपये) है। जबकि एन्जॉय पीस इन बीजिंग वर्जन में भी समान रैम और स्टोरेज है लेकिन इसकी कीमत 6,199 चीनी युआन (लगभग 62,000 रुपये) है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के दो अतिरिक्त वेरिएंट भी उतारे हैं। Zhizun वर्जन की कीमत 7,999 चीनी युआन (लगभग 80,000 रुपये) और रोग फोन 2 ( एसपोर्ट्स आर्मर वर्जन) की कीमत 12,999 चीनी युआन (लगभग 1,30,000 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि रोग फोन 2 को चीन के बाहर अन्य मार्केट में कब उतारा जाएगा। लेकिन एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गेमिंग स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च सितंबर में आयोजित हो सकता है।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 2 specifications

असूस फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित रोग यूआई पर चलता है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यूज़र को स्टॉक एंड्रॉयड पर स्विच करने का भी विकल्प मिलता। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 10-बिट एचडीआर सपोर्ट के साथ इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पैनल का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है।

कंपनी ने द वर्ज को बताया कि डिस्प्ले 240 हर्ट्ज़ सैंपलिंग रेट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और दूसरा 512 जीबी। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं।
Advertisement

रोग फोन 2 के कैमरा में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल कैमरा के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसरस हॉल सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 की तरह रोग फोन 2 में भी निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है। असूस रोग फोन 2 में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 170.99x77.6x9.78 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.