Asus ROG Phone 2 इस दिन हो सकता है लॉन्च, कीमत भी लीक

ROG Phone 2 के दो अलग वेरिएंट होंगे। इसकी शुरुआती कीमत 4,399 चीनी युआन (करीब 44,400 रुपये) होने का दावा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2019 13:15 IST
ख़ास बातें
  • भारत में ROG Phone को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था
  • ROG Phone का अपग्रेड होगा ROG Phone 2
  • यह तो तय है कि असूस रोग फोन 2 मार्केट में Razer Phone 2 को चुनौती देगा
Asus ROG Phone 2 को चीनी मार्केट में 23 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि कंपनी इस दिन चीन की राजधानी बीजिंग में अपने नए ROG फोन मॉडल के दो वेरिएंट लॉन्च करेगी। इस महीने ही Asus ने रोग फोन 2 के लिए Tencent Games के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया था। इस साझेदारी का मकसद मोबाइल फोन गेमर्स के लिए नया कंटेंट डेवलप करना है। बता दें कि ROG Phone 2 ताइवानी कंपनी Asus के ROG Phone का अपग्रेड होगा जिसे बीते साल लॉन्च किया गया था।

Taiwan के Digitimes की रिपोर्ट में Asus ROG Phone 2 के लॉन्च की तारीख का खुलासा किया गया है। लॉन्च किए जाने के बाद नए रोग फोन को चीनी डिजिटल इंटरनटेनमेंट एक्सपो और कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले करीब 400,000 ई-स्पोर्ट्स प्लेयर्स के लिए मुहैया कराया जाएगा। यह कॉन्फ्रेंस शंघाई में 2 अगस्त से 5 अगस्त के बीच आयोजित होगा।

ROG Phone 2 के दो अलग वेरिएंट होंगे। इसकी शुरुआती कीमत 4,399 चीनी युआन (करीब 44,400 रुपये) होने का दावा है। हालांकि, फोन के दोनों ही वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

बीते हफ्ते Asus ने एक पोस्ट ज़ारी करके बताया था कि ROG Phone 2 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा।
Advertisement

भारत में ROG Phone को बीते साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। यह फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है।
Advertisement

यह तो तय है कि असूस रोग फोन 2 मार्केट में Razer Phone 2 को चुनौती देगा। बीते साल लॉन्च हुआ यह हैंडसेट 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, वेपर चेंबर कूलिंग  और 8 जीबी रैम के साथ आता है। हालांकि, ज़्यादा मजबूत हार्डवेयर के कारण Asus का यह हैंडसेट Black Shark 2 और Nubia Red Magic 3 जैसे हैंडसेट की चुनौतियां बढ़ा देगा जो 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.