आर्कोस ने लॉन्च किए पांच नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन, जानें खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 16:17 IST
ख़ास बातें
  • 50एफ हीलियम की कीमत 8,800 रुपये है
  • यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है
  • 55 हीलियम, 55 हीलियम अल्ट्रा व 55 हीलियम अल्ट्रा 4 सीजंस भी लॉन्च हुए
फ्रांस की स्मार्टफोन कंपनी आर्कोस आईएफए में सोनी, लेनोवो और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों के साथ अपने स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयार है। कंपनी ने 50एफ हीलियम और 55 हीलियम स्मार्टफोन सीरीज की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अक्टूबर से इन स्मार्टफोन की 'दुनिया भर' में उपलब्धता की पुष्टि भी की है।

सबसे पहले बात 50एफ हीलियम स्मार्टफोन की, आर्कोस ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर मिलेगा और इसकी कीमत 99 ब्रिटिश डॉलर (करीब 8,800 रुपये) होगी। स्पेसिफिकेशन के तौर पर इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर, 5 इंच (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले होगा। इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और एड्रेनो 304 जीपीयू होगा। इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफकस रियर कैमरा है जबकि सेल्फी कैमरा 2 मेगापिक्सल है। आर्कोस 50एफ स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है जो क्वालकॉम के क्विक चार्ज फीचर के साथ आती है। यह फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और एफएम रेडियो सपोर्ट करते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस डिवाइस का डाइमेंशन 144x72.2x9.1 मिलीमीटर और वज़न 158 ग्राम है।

इस फोन का एक आर्कोस 50एफ हीलियम लाइट वेरिएंट भी है जो 1 जीबी रैम व 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। लाइट वेरिएंट भी अक्टूबर से 79 ब्रटिश पाउंड (कीब 7,100 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

50एफ हीलियम के अलावा आर्कोस ने एक नई हीलियम रेंज भी पेश की है और इसे आईएफए में भी पेश किया जाएगा। इस रेंज में सबसे प्रीमियम हैंडसेट आर्कोस 55 हीलियम अल्ट्रा है। इस फोन में 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक 6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर है। आर्कोस 55 हीलियम अल्ट्र3 में 3 जीबी रैम व ग्राफिक्स के लिए एआरएम मली टी720 जीपीयू है। इस फोन में स्टोरेज, कैमरा और कनेक्टिविटी फीचर 50एफ हीलियम स्मार्टफोनव के जैसे ही हैं। इसमें 2700 एमएएच की थोड़ी बड़ी बैटरी है जिसके 160 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 155x77x8.1 मिलीमीटर और वज़न 162 ग्राम है।
Advertisement

55 हीलियम अल्ट्रा की कीमत 119 ब्रिटिश पाउंड (करीब 10,500 रुपये) है। इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट आर्कोस 55 हीलियम 4 सीजंस भी है जो 1 जीबी रैम, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज 4 रियर केस के साथ आता है। इस फोन की कीमत 100 ब्रिटिश पाउंड (करीब 8,800 रुपये) है। ये दोनों स्मार्टफोन अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसका बेस वेरिएंट आर्कोस 55 हीलियम की कीमत 89 ब्रिटिश पाउंड (करीब 7,900 रुपये) है जो 1 जीबी रैम/16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर सितंबर से उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.