पीएम मोदी से मिले ऐप्पल के टिम कुक, नरेंद्र मोदी ऐप का अपडेटेड वर्जन किया लॉन्च

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 23 मई 2016 10:01 IST
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी ऐप्पल के प्रमुख टिम कुक ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में ऐप्पल उत्पादों के विनिर्माण और यहां के कौशलप्राप्त युवाओं को अपने साथ जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा की।

भारत की यात्रा पर पहली बार यहां पहुंचे ऐप्पल के सीईओ ने साइबर सुरक्षा और डेटा कूट भाषा पर भी विचार विमर्श किया।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुलाकात के दौरान कुक ने भारत में ऐप्पल के भविष्य के कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया। उन्होंने इस दौरान भारत में उत्पादों के विनिर्माण और उनकी खुदरा बिक्री पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत में बड़ी संख्या में मौजूद कुशल युवाओं की सराहना की और कहा कि ऐप्पल उनके कौशल का फायदा उठाना चाहेगा।’’ अमेरिकी कंपनी, ऐप्पल के प्रमुख ने अपनी यात्रा के दौरान पहले ही भारत में बेंगलुर में ऐप विकास केन्द्र और हैदराबाद में उत्पादों के लिये मानचित्रण केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की है। ऐप्पल खास तरह के आईफोन और मैक कंप्यूटर का उत्पादन करती है।

मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान कुक ने भारत में ऐप विकास की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के मोबाइल ऐप का अपडेटेड वर्जन भी पेश किया।
Advertisement

उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री को मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और कानपुर में क्रिकेट मैच देखने के दौरान हुए अनुभव के बारे में भी बताया।
Advertisement

मोदी ने कुक की सराहना करते हुये कहा कि भारत में देखने के बाद ही भरोसा होता है। उन्होंने कहा कि इन अनुभवों से सही मायनों में उनके कारोबारी निर्णय का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुक के साथ मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट कर टिम कुक को धन्यवाद दिया और कहा कि आपके विचार और प्रयास हमेशा ही समृद्ध करने वाले होते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर सपल सीईओ के साथ अपने फोटो भी डाले।
Advertisement

कुक ने भी जवाब में ट्वीट करते हुये प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक के लिये उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि वह फिर भारत की यात्रा पर आयेंगे। एप को लेकर शुभकामनायें भी दी।
Advertisement

आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार उन्होंने कारोबार सुगमता और अक्षय उर्जा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अमेरिकी कंपनी का कार्यालय 93 प्रतिशत नवीकरणीय उर्जा के जरिये चलता है और कुक ने ऐप्पल की समूची आपूर्ति को नवीकरण उर्जा के जरिये पूरा करने की बात कही है।

कुक ने कहा कि कंपनी भारत में लंबी अवधि के लिये आना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह भारत में आने का बहुत सही समय है, क्योंकि यहां दूरसंचार कंपनियां 4जी तीव्र गति की इंटरनेट सेवायें शुरू कर रही हैं।

ऐप्पल की बिक्री दुनिया में दूसरी जगह कम हुई है जबकि भारत में जनवरी-मार्च तिमाही में बिक्री 56 प्रतिशत बढ़ी है। इसलिये ऐप्पल भारत को लेकर काफी उत्साहित है।

प्रधानमंत्री ने मुलाकात के दौरान ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के बारे में बताया और ई-शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की आय बढ़ाने इसके तीन मुख्य उद्देश्य बताये। मोदी ने इन प्रयासों को और आगे बढ़ाने में ऐप्पल से समर्थन देने को कहा।

कुक ने हाल के चुनाव परिणामों पर भी मोदी को बधाई दी और भारत में अपने दौरे के बारे में बताया।

टिम कुक चार दिन की भारत यात्रा पर हैं और इस दौरान उन्होंने भारतीय उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की। इनमें आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर, टाटा समूह के चेयरमैन साइरस मिस्त्री और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिज के सीईओ एन. चंद्रशेखरन, भारती एयरटेल के सुनील भारती मित्तल से भी उन्होंने मुलाकात की।

कुक ने प्रधानमंत्री को नरेन्द्र मोदी मोबाइल एप को जो नया वईजन जारी किया उसमें एक नया स्वैच्छिक नेटवर्क भी इसमें रखा गया है। ‘‘मैं आपसे आग्रह करूंगा कि इसके नये फीचर ‘माय नेटवर्क’ पर गौर करें। इसके जरिये आप सीधे अपने विचार दूसरों के साथ बांट सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Tim Cook, Narendra Modi, App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.