Apple इस साल लॉन्च करेगी कई नए प्रोडक्ट्स! ये रही लिस्ट...

लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि Apple इस साल कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में नई iPhone सीरीज़, MacBook मॉडल्स, AirPods, Apple Watches, iPad आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Apple कंपनी चार नए iPhones पर काम कर रही है
  • कंपनी ला सकती है तीन नई Apple वॉच
  • Apple के AR/VR हेडसेट साल 2023 में हो सकता है लॉन्च
लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि Apple इस साल कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस लिस्ट में नई iPhone सीरीज़, MacBook मॉडल्स, AirPods, Apple वॉच, iPad आदि शामिल होंगे। नई iPhone 14 सीरीज़ में iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी MacBook Pro, बड़े डिस्प्ले के साथ  iMac, Mac Pro और नए डिज़ाइन के साथ MacBook Air भी लेकर आ सकती है। इसके अलावा, कंपनी Apple वॉच, कम कीमत वाले iPad और नए iPad Pro मॉडल्स को भी पेश कर सकती है।

MacRumors की रिपोर्ट में Mark Gurman का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Apple कंपनी इन दिनों कई नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

Mark Gurman ने अपने लेटेस्ट "Power On" न्यूज़लेटर में जानकारी दी है कि Apple कंपनी चार नए iPhones पर काम कर रही है, जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max शामिल होंगे। स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी MacBook Pro, बड़ी स्क्रीन वाला iMac, नया Mac Pro और रिडिज़ाइन MacBook Air लाएगी।

इसके अलावा, ऐप्पल सेकेंड जनरेशन के AirPods Pro, तीन नई Apple वॉच, सस्ता iPad और नया iPad Pro वेरिएंट लेकर आएगी। ऐप्पल वॉच की बात करें, तो इसमें सीरीरज़ 8, एसई और रग्ड वॉच शामिल हो सकती हैं।
Advertisement

Gurman के मुताबिक, ज्यादातर ऐप्पल के नए प्रोडक्ट्स साल के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं, लेकिन उम्मीद है कि iMac को इससे पहले लॉन्च किया जाए। ऐप्पल कंपनी मार्च या अप्रैल महीने में Spring इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसमें iPhone SE 5G व iPad Air को पेश किया जा सकता है।
Advertisement

Apple के AR/VR हेडसेट भी इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं, कहा जा रहा है कि इस डिवाइस को साल 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple 2022 launch, Apple watch iPhone 14 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.