Apple ऑनलाइन स्टोर भारत में 23 सितंबर को होगा लॉन्च

Apple Store Online के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों को खरीद से पहले किसी भी Mac को कस्टम कॉन्फिगर करने की क्षमता मिलेगी।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 18 सितंबर 2020 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Apple Store Online की शुरुआत भारत में 23 सितंबर को होगी
  • कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर पर सभी ऐप्पल प्रोडक्ट्स बेचेगी
  • Apple Care+ को भी ऑनलाइन खरीदने का मिलेगा मौका

Apple Store Online के जरिए सभी ऐप्पल प्रोडक्ट्स को खरीदा जा सकेगा

Apple भारत में 23 सितंबर से अपने ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत करने जा रही है। ऑनलाइन स्टोर के जरिए ग्राहक ऐप्पल के भारत में उपलब्ध सभी प्रोडक्ट्स की खरीदारी कर सकेंगे और साथ ही साथ कंपनी पहली बार सीधे ग्राहक सहायता भी प्रदान करेगी। पहले Apple के प्रोडक्ट्स को Amazon या Flipkart जैसे ई-कॉमर्स स्टोर के जरिए ऑनलाइन बेचा जाता था, लेकिन पिछले महीने ब्लूमबर्ग द्वारा यह बताया गया था कि ऐप्पल दिवाली से पहले अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने के लिए काम कर रही थी। अब 23 सितंबर को आखिरकार ऑनलाइन स्टोर शुरू हो जाएगा, जहां से ग्राहक अपने पसंदीदा Apple प्रोडक्ट्स सीधे खरीद सकेंगे।

ग्राहक न केवल ऑनलाइन स्टोर में सभी ऐप्पल प्रोडक्ट्स को खरीद पाएंगे, बल्कि खरीद में मदद के लिए उनके पास ऐप्पल स्पेशलिस्ट्स भी होंगे, जो यूज़र्स को उनकी खरीदारी में मदद करेंगे। खरीदारी के लिए ग्राहक सीधे Apple से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे, जिसमें अंग्रेजी में ऑनलाइन सपोर्ट और हिंदी और अंग्रेजी में फोन सपोर्ट।
 

ऑनलाइन स्टोर खरीदारों को खरीद से पहले किसी भी Mac को कस्टम कॉन्फिगर करने की क्षमता प्रदान करेगा। इसके अलावा छात्रों के लिए प्रोडक्ट्स पर छूट, फाइनेंसिंग और ट्रेड-इन प्रोग्राम जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे।

आप Apple Care+ को ऑनलाइन भी खरीद पाएंगे। यह टेक्निकल सपोर्ट और एक्सिडेंटल डेमेज कवर के साथ आपकी वारंटी को 2 साल तक के लिए बढ़ाता है।
Advertisement

Apple के अनुसार, ऑर्डर देने के 24 से 72 घंटों के भीतर BlueDart द्वारा कॉन्टेक्टलेस डिलीवरी के साथ सभी ऑर्डर शिप किए जाएंगे। ऐप्पल ने फोटोग्राफी और म्युज़िक पर केंद्रित सेशन की पेशकश करने की भी योजना बनाई है, साथ ही साथ गिफ्ट रैप और कस्टम एनग्रेविंग जैसे ऐड-ऑन के ज़रिए ग्राहक दिवाली पर अपने प्रियजनों को स्पेशल गिफ्ट भी दे सकेंगे।
Advertisement

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Store Online
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.