ऐप्पल का इवेंट 9 सितंबर को, नए आईफोन किए जा सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 28 अगस्त 2015 10:55 IST
संभव है कि ऐप्पल के नए आईफोन 9 सिंतबर को लॉन्च हों। दरअसल, कंपनी ने इस दिन को आयोजित होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। यह इवेंट सेन फ्रांसिसको के बिल ग्राहम सिविक ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

कंपनी ने इस इवेंट की जानकारी बेहद ही अनोखे अंदाज में दी। मीडिया को भेजे गए टीज़र पोस्टर में लिखा है, "सिरी, हमें हिंट दो (Hey Siri, give us a hint)"। जब आप इसी लाइन को किसी आईओएस डिवाइस पर ऐप्प्ल के वर्चुअल असिस्टेंट को बोलेंगे। तो सिरी बहुत ही अनोखे अंदाज़ में इवेंट की तारीख के बारे में जानकारी देता है।

सिरी का एक जवाब कुछ ऐसा है, ''आपको 9 सितंबर तक का इंतज़ार करना होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि आप बचपन में सबसे पहले अपने गिफ्ट को खोलने में उत्सुक रहते होंगे। सही कहा न?"

पिछले साल के इवेंट की तरह इस साल भी ऐप्पल ने अहम जानकारियों को अब तक छिपाकर रखा है। हालांकि, मीडिया में आई रिपोर्टों के आधार पर यही अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस इवेंट में आईफोन ने नए मॉडल पेश करेगी।

उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में आईफोन 6एस, आईफोन 6एस प्लस और आईफोन 6सी लॉन्च करेगी। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में ऐप्पल टीवी का नया वर्ज़न भी पेश किया जाए।
Advertisement

अब तक आई रिपोर्ट के आधार पर ऐसा लगता है कि कंपनी का मुख्य फोकस हैंडसेट के कैमरे को और बेहतर बनाने पर है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईफोन 6एस 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। इसके जरिए 4के रिज़ॉल्यूशन का वीडियो भी शूट किया जा सकता है। सेल्फी कैमरे के साथ एक फ्लैश मौजूद होने की भी बात कही गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.