Apple को बिक्री में बड़ा घाटा, Vivo और Huawei ने छोड़ा पीछे

कंपनी को 2024 की चौथी तिमाही में Vivo, Huawei जैसी कंपनियों ने पछाड़ दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 12:16 IST
ख़ास बातें
  • एपल को पछाड़ने में सबसे आगे Vivo रही
  • Huawei भी एपल से आगे निकल गई
  • Huawei चीन में अब दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन सैलर है

Apple को चीन में घरेलू कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Apple का दबदबा चीन में खत्म होता दिख रहा है। देश की घरेलू कंपनियां एपल से आगे निकलती दिख रही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2024 की तीसरी तिमाही तक टॉप पर रहने वाली एपल चीन में चौथी तिमाही में आकर घरेलू कंपनियों से पिछड़ गई। यानी Q4 2024 में कंपनी की सेल्स में गिरावट आई। आइए जानते हैं ये कौन सी कंपनियां हैं जो एपल को कड़ी टक्कर दे रही हैं। 

iPhone के लिए जानी जाने वाली Apple को चीन में घरेलू कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी को 2024 की चौथी तिमाही में Vivo, Huawei जैसी कंपनियों ने पछाड़ दिया। Reuters के हवाले से आई खबर के अनुसार, Canalys की रिपोर्ट कहती है कि Cupertino बेस्ड कंपनी Apple चीन में पिछड़ गई। एपल को पछाड़ने में सबसे आगे Vivo रही जो अब देश में मार्केट को लीड कर रही है। इसी के साथ Huawei भी एपल से आगे निकल गई जो चीन में अब दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन सैलर है। 
Advertisement

हालांकि तीसरी तिमाही तक Huawei ही इकलौती कंपनी थी जो एपल से एक पायदान नीचे चल रही थी। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से Vivo इन दोनों को लीड करती हुई चौथी तिमाही में टॉप स्मार्टफोन कंपनी के स्थान पर काबिज हो गई। चीन की स्मार्टफोन मार्केट में कंपनियों के शेयर की बात करें तो Vivo इस वक्त मार्केट में 17% शेयर रखती है। दूसरे नम्बर पर Huawei है जिसका मार्केट शेयर 16% है। वहीं, Apple का मार्केट शेयर 15% रह गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple को चाइनीज मार्केट में इसलिए घाटा झेलना पड़ा क्योंकि आईफोन में AI पावर्ड फीचर्स का सपोर्ट अभी बहुत कम है। इन फीचर्स की कमी के चलते आईफोन देश में यूजर्स के लिए आकर्षक नहीं रहे। जबकि चीन में बिकने वाले अन्य ब्रैंड्स के स्मार्टफोन खूब AI फीचर्स के साथ आते हैं। यही कारण रहा कि चीन की मार्केट में कंपनी को एनुअल सेल्स में भारी घाटा झेलना पड़ा। 
Advertisement

Canalys के सीनियर एनालिस्ट Zhu Jiatao के मुताबिक, एपल इस वक्त मार्केट में अपने प्रतिद्वंदियों की तरफ से कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है। Huawei लगातार अपने फ्लैगशिप मॉडल लॉन्च करती आ रही है। चीन में घरेलू फोल्डेबल्स फोन की बिक्री भी बढ़ी है। Xiaomi और Vivo जैसी कंपनियां भी तकनीकी इनोवेशन को प्राथमिकता देकर यूजर्स का भरोसा जीतने में कामयाब रही हैं। इसलिए प्रीमियम सेग्मेंट में एपल के लिए मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। घरेलू कंपनियां अफॉर्डेबल दाम में फ्लैगशिप, और प्रीमियम फीचर्स वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए मार्केट में उतार रही हैं। जिससे एपल के आईफोन्स का रंग मार्केट में फीका होने लगा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.