Apple की ‘स्‍पेशल क्‍लास’! फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एडिटिंग पर मिलेंगी टिप्‍स, बुकिंग फुल

Apple : Apple BKC और Apple साकेत ने स्‍पेशल ‘टुडे एट ऐपल’ सेशन की घोषणा की है। ये फ्री एजुकेशनल सेशन्‍स हैं। सभी सेशन्‍स फ्री होंगे और फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, म्‍यूजिक, आर्ट, डिजाइन समेत तमाम विषयों को कवर करेंगे।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023 19:23 IST
ख़ास बातें
  • ‘टुडे एट ऐपल’ सेशन की हुई घोषणा
  • Apple BKC और Apple साकेत ने की घोषणा
  • कई तरह के सेशन्‍स होंगे आयोजित

कार्यक्रम का मकसद ब्रैंड के साथ जुड़ाव के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

Photo Credit: Apple

आखिरकार भारत में ऐपल (Apple) के रिटेल स्‍टोर्स शुरू होने जा रहे हैं। अगले सप्‍ताह से इन्‍हें कस्‍टमर्स के लिए खोल दिया जाएगा। Apple BKC स्टोर की शुरुआत 18 अप्रैल को मुंबई में होगी। उसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में Apple साकेत स्टोर को खोला जाएगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए Apple BKC और Apple साकेत ने विशेष ‘टुडे एट ऐपल' सेशन की घोषणा की है। ये फ्री एजुकेशनल सेशन्‍स हैं, जहां फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, म्‍यूजिक, आर्ट, डिजाइन समेत तमाम विषयों को कवर किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को भारत में ऐपल फैंस का जबरदस्‍त सपोर्ट मिला है। रिजर्वेशन शुरू होने के एक दिन के अंदर ही सभी सेशन्‍स बुक हो गए हैं। 

भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा Apple BKC, ‘मुंबई राइजिंग' नाम से टुडे एट ऐपल का आयोजन कर रहा है। इस दौरान तमाम एक्टिविटीज के साथ ही ऐपल के प्रोडक्‍ट्स और सर्विसेज को जानने का मौका मिलेगा। 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक Apple BKC में होने वाले इस आयोजन की बुकिंग फुल हो गई हैं। खास यह है कि बुकिंग मंगलवार को ही शुरू हुई थीं। कुछ ऐसा ही रेस्‍पॉन्‍स Apple साकेत को भी मिला। वहां 23 से 25 अप्रैल तक की पूरी बुकिंग फुल हो गई हैं। 
Advertisement

Apple BKC में होने वाले इस कार्यक्रम का मकसद ब्रैंड के साथ जुड़ाव के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। इस दौरान फ‍िल्‍ममेकिंग का सेशन होगा, जिसमें जानी-मानी निर्देशक आरती यादव शामिल होंगी। फोटोग्राफी और वीडियो एडिटिंग से जुड़े सेशन होंगे। बच्‍चों के लिए इमोजी मेकिंग क्‍लासेज लगाई जाएंगी। 

ऐपल साकेत में भी इसी तरह के सेशन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, आईफोन, आईपैड और मैक के नए यूजर्स ऐपल बीकेसी और एपल साकेत में लर्निंग और रिफ्रेशिंग सेशन से जुड़ सकते हैं। ‘टुडे एट ऐपल' प्रोग्राम साल 2017 से दुनियाभर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए यूजर्स, ऑफ‍िशियल वेबसाइट या ऐपल की वेबसाइट पर सेशन्‍स के लिए साइन अप कर सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  13. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.