Apple फैन्स को फोल्डेबल iPhone के लिए करना होगा और लंबा इंतजार, जानें क्यों हो रही है इतनी देरी?

असल में iPhone Fold की सबसे बड़ी चुनौती इसका हिंज है, जो पूरे डिजाइन का सेंटर पॉइंट है। फोल्डेबल फोन में हिंज को हजारों बार खुलने-बंद होने पर भी मजबूत रहना होता है और Apple इस हिस्से पर कोई समझौता नहीं करना चाहता।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अब 2027 में लॉन्च हो सकता है
  • पहले इसे 2026 में लाने की योजना थी
  • डिजाइन और हिंज से जुड़ी दिक्कतों के चलते इसे टाल दिया गया है

Photo Credit: Gadgets 360

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, अब 2027 में लॉन्च हो सकता है। पहले माना जा रहा था कि कंपनी इसे 2026 में पेश करेगी, लेकिन अब रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple को अभी भी इसके हिंज और डिजाइन से जुड़ी दिक्कतों को सुलझाना बाकी है। यानी जो लोग 2026 में iPhone का फोल्डेबल अवतार देखने की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें अब एक साल और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह देरी इसलिए हो रही है ताकि डिवाइस को Apple के प्रीमियम स्टैंडर्ड्स के हिसाब से परफेक्ट बनाया जा सके।

दक्षिण कोरियाई वेबसाइट The Elec की रिपोर्ट बताती है कि जापान की इन्वेस्टमेंट फर्म Mizuho Securities ने अपने क्लाइंट को बताया है कि Apple अभी तक iPhone Fold का फाइनल डिजाइन और हिंज स्पेसिफिकेशन तय नहीं कर पाया है। कंपनी का कहना है कि “2026 की तीसरी तिमाही तक फोल्डेबल फोन का मास प्रोडक्शन करना आसान नहीं है, क्योंकि हिंज डिजाइन और फाइनल स्पेसिफिकेशन तय करने में अभी वक्त लगेगा।” यानी अगर Apple 2026 में इसे लॉन्च करने की कोशिश भी करता है तो प्रोडक्शन 5 से 7 मिलियन यूनिट्स तक कम रह सकता है।

असल में iPhone Fold की सबसे बड़ी चुनौती इसका हिंज है, जो पूरे डिजाइन का सेंटर पॉइंट है। फोल्डेबल फोन में हिंज को हजारों बार खुलने-बंद होने पर भी मजबूत रहना होता है और Apple इस हिस्से पर कोई समझौता नहीं करना चाहता। सैमसंग जैसे ब्रांड्स कई सालों से फोल्डेबल फोन बना रहे हैं, लेकिन Apple इस मार्केट में बेहद सावधानी से उतरना चाहता है ताकि इसका पहला फोल्डेबल डिवाइस टिकाऊ और भरोसेमंद साबित हो।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने बाकी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस भी फाइनल नहीं किए हैं, जिससे प्रोडक्शन टाइमलाइन और बढ़ सकती है। यानी देरी सिर्फ हिंज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे डिजाइन और हार्डवेयर इंटीग्रेशन से जुड़ी है।

फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक iPhone Fold का आउटर डिस्प्ले 5.38 इंच और इनर डिस्प्ले 7.58 इंच का होगा। यह साइज पहले की लीक रिपोर्ट्स से थोड़ा छोटा है। फोल्ड होने पर इसका साइज iPhone mini (5.4 इंच) जैसा लगेगा, जबकि खुलने पर यह अब तक का सबसे बड़ा iPhone डिस्प्ले देगा।

Advertisement

iPhone Fold कब लॉन्च होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple का पहला फोल्डेबल iPhone अब 2027 में लॉन्च हो सकता है। पहले इसे 2026 में लाने की योजना थी, लेकिन डिजाइन और हिंज से जुड़ी दिक्कतों के चलते इसे टाल दिया गया है।

देरी की असली वजह क्या है?

मुख्य वजह हिंज मैकेनिज्म और डिजाइन को फाइनल करना है। Apple यह सुनिश्चित करना चाहता है कि फोन हजारों बार फोल्ड होने पर भी मजबूत और टिकाऊ रहे, इसलिए टेस्टिंग और डेवलपमेंट में ज्यादा समय लग रहा है।

iPhone Fold के डिस्प्ले साइज क्या होंगे?

लीक्स के मुताबिक, iPhone Fold का आउटर डिस्प्ले 5.38 इंच और इनर डिस्प्ले 7.58 इंच का होगा। फोल्ड होने पर इसका साइज iPhone mini जैसा लगेगा, जबकि खुलने पर यह अब तक का सबसे बड़ा iPhone होगा।

Advertisement

इसमें कौन-सा प्रोसेसर इस्तेमाल होगा?

iPhone Fold में Apple का नया A20 Pro चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे खास तौर पर मल्टीटास्किंग, डुअल-स्क्रीन परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी के लिए डिजाइन किया जा रहा है।

बैटरी कितनी बड़ी होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold में 5000-5500 mAh की बैटरी हो सकती है, जो iPhone 17 Pro Max से भी बड़ी होगी ताकि दोनों डिस्प्ले को पर्याप्त पावर मिल सके।

क्या iPhone Fold की कीमत लीक हुई है?

अभी तक Apple या किसी रिपोर्ट में कीमत का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी और यह मौजूदा iPhone Pro Max मॉडल्स से काफी ज्यादा महंगा हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone Fold, iPhone Fold, Apple, Apple Foldable Device
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.