iPhone 17 बनेंगे भारत में, चीन की प्रोडक्शन लाइन हो जाएगी धीमी!

iPhone 17 चीन के बाहर विकसित होने वाला पहला मॉडल होने की उम्मीद है। कंपनी 2024 की दूसरी छमाही के दौरान भारत में iPhone 17 के लिए न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 22:32 IST
ख़ास बातें
  • Apple की भारत में बनने वाले iPhones के रेशियो को बढ़ाने की प्लानिंग
  • 2024 तक iPhone 17 को भारत में बनाने पर भी काम कर रही है कंपनी
  • Foxconn का चीन में iPhone प्रोडक्शन हो सकता है कम
टीएफ सिक्योरिटीज इंटरनेशनल के विश्लेषक मिंग-ची कुओ द्वारा शेयर की गई डिटेल्स के अनुसार, Apple भारत में बनने वाले iPhone यूनिट्स के रेशियो को बढ़ाने की योजना बना रही है। गुरुवार को एक नए ब्लॉग पोस्ट में, विश्लेषक ने कहा कि क्यूपर्टिनो कंपनी अगले साल की दूसरी छमाही में भारत में iPhone 17 बनाने पर भी काम कर रही है - जिसके 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच, 2024 में चीन के दो क्षेत्रों में कंपनी के प्रोडक्शन स्केल में काफी गिरावट आने की उम्मीद है।

एक मीडियम पोस्ट में, कुओ ने कहा कि Apple असेंबलर Foxconn, जो वर्तमान में भारत में iPhone मॉडल के लिए लगभग 80 प्रतिशत प्रोडक्शन लाइनों का मालिक है, अगले साल चीन के  झेंग्झौ में अपने प्रोडक्शन को 45 प्रतिशत तक और ताइयुआन में 85 प्रतिशत तक कम कर सकता है। बता दें कि ग्लोबल लेवल पर शिप की जाने वाली 14 प्रतिशत तक iPhone यूनीट्स - जिनमें iPhone 15 भी शामिल है - वर्तमान में भारत में बनाई जाती हैं। विश्लेषक के अनुसार, यह संख्या 2024 तक 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच बढ़ने की उम्मीद है।

इस बीच, कुओ के अनुसार, iPhone 17 चीन के बाहर विकसित होने वाला पहला मॉडल होने की उम्मीद है। कंपनी 2024 की दूसरी छमाही के दौरान भारत में iPhone 17 के लिए न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI) प्रक्रिया शुरू करेगी। डिजाइन रिस्क को कम करने के लिए, कंपनी ने चीन के बाहर विकसित किए जाने वाले स्टैंडर्ड मॉडल को चुना है और फोन के 2025 की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है।

पिछले हफ्ते, ताइवान की Wistron ने विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग में अपनी 100 प्रतिशत अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स को लगभग 125 मिलियन डॉलर (लगभग 1,040 करोड़ रुपये) में बेचने की मंजूरी दे दी थी। टाटा द्वारा विस्ट्रॉन की प्रोडक्शन लाइनों के अधिग्रहण से यह देश में Apple के iPhone मॉडल असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी।
Advertisement

कुओ बताते हैं कि आईफोन निर्माता का टाटा को भारत में अपने स्मार्टफोन असेंबलरों में से एक बनाने का कदम भारत सरकार के साथ कंपनी के संबंधों को मजबूत करने में मदद कर सकता है, और कुओ के अनुसार, अगले 10 वर्षों में कंपनी की वृद्धि के लिए यह "महत्वपूर्ण" है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.