Apple का सस्ता iPhone 16e भारत में 59,900 रुपये में लॉन्च, 48MP का मिलेगा कैमरा

Apple ने आखिरकार iPhone 16e को 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2025 22:43 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e के रियर में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16e में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED की स्क्रीन है।

Photo Credit: Apple

iPhone 16e को आखिरकार Apple ने लॉन्च कर दिया है। यह Apple कंपनी का लेटेस्ट एंट्री लेवल मॉडल है। कंपनी के इस सस्ते आईफोन में आपको 6.1 इंच की OLED की स्क्रीन मिल रही है। आपको इस फोन में iPhone 15 Pro वाला Apple Intelligence फीचर भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में A18 चिप दिया है। कैमरा की बात करें तो इस सस्ते iPhone 16e में आपको 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। आपको फोन में एक्शन बटन भी मिल रहा है।  


iPhone 16e Price, Availability


iPhone 16e को भारत में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में आपको 128जीबी वाला वेरिएंट मिल रहा है। इसी फोन का अगर आप 256GB वेरिएंट लेते हैं तो आपको इसकी कीमत 69,900 रुपये पड़ेगी। इसका 512GB वेरिएंट 89,900 रुपये में आपको मिलेगा। फोन को ब्लैक और व्हॉइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। iPhone 16e फोन आप 21 फरवरी से प्री-ऑर्डर कर पाएंगे। फोन को 28 फरवरी को सेल के लिए पेश किया जाएगा। iPhone 16e Silicone केस को पांच कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसे विंटर ब्लू, fuchsia, लेक ग्रीन, ब्लैक और व्हॉइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3900 रुपये है।


iPhone 16e Specifications, Features


iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2532×1170 पिक्सल, 800 निट्स ब्राइटनेस और 1200 निट्स ब्राइटनेस है। डिस्प्ले सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 6-कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन आईओएस 18 पर काम करता है। यह आईफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, रीडर मोड के साथ NFC, GPS, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और BeiDou शामिल है।

कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16e के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टीरियो स्पीकर के साथ 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक के साथ इनबिल्ट रिचार्जेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। FaceID फेशियल रिकगनिशन शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.