1 लाख 19 हजार वाले iPhone 13 Pro को 19 हजार तक डिस्काउंट कीमत में खरीदने का मौका

Apple iPhone 13 Pro में f/1.5 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 13 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है।
  • Apple iPhone 13 Pro में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • कैमरा की बात की जाए तो इस आईफोन में f/1.5 अपर्चर के साथ 12MP कैमरा है।

iPhone 13 Pro में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

अगर आप एप्पल का लेटेस्ट आईफोन iPhone 13 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं और अधिक कीमत होने की वजह से खरीदने नहीं पा रहे हैं तो हम आपके लिए इसे डिस्काउंट में खरीदने की ट्रिक लेकर आए हैं। जी हां इस कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 13 Pro को डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। आइए इस आईफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Apple iPhone 13 Pro पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो Apple iPhone 13 Pro के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,900 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो  Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत की बचत की जा सकती है। वहीं इस आईफोन को ईएमआई पर खरीदा जाता है तो उसकी शुरुआत 4,098 रुपये से होती है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इस आईफोन की खरीद पर पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करने पर 19,000 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके द्वारा एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की वर्तमान कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। वहीं चुनिंदा मॉडल पर एक्सचेंज ऑफर में 2 हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ लिया जा सकता है।
Advertisement
 

Apple iPhone 13 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Apple iPhone 13 Pro में 6.1 इंच की XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1170 x 2532 पिक्सल, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह आईफोन हैक्सा कोर Apple A15 Bionic (5 nm) से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह iOS 15.6 पर काम करता है और iOS 16 तक अपग्रेड होगा। कैमरा की बात की जाए तो इस आईफोन में f/1.5 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस आईफोन में 23W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 3095 mAh की बैटरी दी गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3095 एमएएच

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2523 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.