Flipkart ने iPhone 13 के ऑर्डर कैंसिल और रिफंड में देरी पर दिया ये जवाब

Flipkart Big Billion Day सेल के शुरु होने के साथ कई यूजर्स iPhone 13 को 50,000 रुपये से कम कीमत में खरीदने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2022 15:58 IST
ख़ास बातें
  • कई यूजर्स iPhone 13 को 50,000 रुपये से कम कीमत में खरीदने में कामयाब रहे
  • सेल शुरू होने के दो दिन बाद यूजर्स ऑर्डर कैंसल होने की शिकायत कर रहे हैं
  • कई यूजर्स ने रिफंड हासिल करने में भी देरी का सामना करने की शिकायत की

Flipkart Big Billion Day Sale: सेल के दौरान Apple iPhone 13 को 50,000 रुपये से कम कीमत में बेचा जा रहा था

Flipkart Big Billion Day सेल चल रही है और इस दौरान स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ डील्स तो ऐसी हैं, जिनका फायदा जमकर उठाया जा रहा है। इनमें से एक जबरदस्त डील Apple iPhone 13 की है, जहां ई-कॉमर्स दिग्गज फोन को 50,000 रुपये से भी कम कीमत में बेच रहा है। हालांकि, कई यूजर्स अब शिकायत कर रहे हैं कि उनके iPhone 13 ऑर्डर को अपने आप कैंसल किया जा रहा है और उन्हें रिफंड हासिल करने में भी देरी का सामना करना पड़ रहा है।

Flipkart Big Billion Day सेल के शुरु होने के साथ कई यूजर्स iPhone 13 को 50,000 रुपये से कम कीमत में खरीदने में कामयाब रहे। खबर लिखते समय तक यह डील सोल्ड आउट दिखाई दे रही थी। हालांकि, अब आईफोन 13 को इतनी कम कीमत में खरीदने वालों में से कुछ यूजर्स ने उनके ऑर्डर अपने आप कैंसल होने की शिकायत के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। यूजर्स का कहना है कि उसके iPhone 13 ऑर्डर अपने आप कैंसल हो गए हैं।
Advertisement
 
 
 
 

कई यूजर्स ने ट्विटर पर एक ही तरह की शिकायत की है। इनमें से सभी यूजर्स को iPhone 13 अलग-अलग कीमतों पर खरीदने को मिला है, कुछ ने फोन को 45,000 रुपये से भी कम कीमत में हासिल किया, जबकि कुछ को आईफोन की डील 50,000 रुपये के आसपास की कीमत पर मिली। हालांकि, इनमें से सभी के ऑर्डर अपने आप कैंसल किए गए हैं। इन सभी डील्स में सैलर भी अलग-अलग हैं। कुछ यूजर्स ने उनके रिफंड मिलने में देरी की भी शिकायत की है।
 


जैसा कि हमने बताया, iPhone 13 की डील फिलहाल उपलब्ध नहीं है। फ्लिपकार्ट ने इसकी बिक्री को रोका हुआ है।

Advertisement

Flipkart ने अपनी Big Billion Day सेल को सबसे ज्यादा iPhone 13 के आज तक के सबसे कम दाम के नाम पर प्रमोट किया था। इसके बाद, कंपनी द्वारा इस तरह की लापरवाही पर कई सवाल खड़े होते हैं। बिना यूजर के ऑर्डर को कैंसल करने के बाद यूजर्स का अमाउंट तुरंत वापस ना करना भी एक बड़ी लापरवाही साबित करता है। फिलहाल Flipkart की ओर से इन शिकायतों पर कोई आधिकारित बयान जारी नहीं किया गया है।
Advertisement

UPDATE:

Gadgets 360 को दिए एक बयान में Flipkart ने कहा, "फ्लिपकार्ट एक कस्टमर फर्स्ट ईकॉमर्स मार्केटप्लेस है और हमेशा यह सुनिश्चित करता है कि ग्राहकों के हितों की रक्षा की जाए। हम समझते हैं कि गुंटूर, गोरखपुर और सिलीगुड़ी सहित शहरों से किए गए सभी आईफोन ऑर्डर के करीब 70% विक्रेताओं द्वारा सफलतापूर्वक वितरित किए गए हैं।"

कंपनी ने आगे कहा, "इसके अलावा, ऑर्डर का एक छोटा सा अंश (कुल ऑर्डर का 3%) विसंगतियों के कारण विक्रेताओं द्वारा रद्द कर दिया गया है।" कंपनी के प्रवक्ता ने आगे कहा "एक ग्राहक केंद्रित ईकॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में, हम विक्रेताओं को ग्राहकों के ऑर्डर को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें उनकी सेवा से खुश रखने का प्रयास करते हैं।"


Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.