Apple का इवेंट 13 अक्टूबर को, iPhone 12 मॉडल्स के लॉन्च की उम्मीद

आने वाले ऐप्पल इवेंट के बारे में कई लीक्स समाने आए हैं और आईफोन के सामान्य मॉडल से हटकर अफवाहें हैं कि इस बार आईफोन 12 लाइनअप में iPhone 12 Mini भी शामिल होगा।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2020 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 12 सीरीज़ में चार मॉडल लॉन्च होंगे
  • iPhone 12, 12 Pro, 12 Pro Max के साथ इस बार होगा iPhone 12 Mini भी
  • 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा इवेंट, जिसमें लॉन्च हो सकती है नई सीरीज़

Apple iPhone 12 सीरीज़ में पहली बार मिनी मॉडल को शामिल किया जाएगा

Apple ने 13 अक्टूबर को एक 'स्पेशल ऐप्पल इवेंट' के लिए इनवाइट भेजा है, जहां iPhone 12 के लॉन्च होने की काफी संभावना है। Apple के इनवाइट में अक्सर यह संकेत होता है कि आने वाले इवेंट में हमें क्या उम्मीद करनी चाहिए, लेकिन इस इवेंट में केवल सर्कल की केवल एक सीरीज़ और "Hi, Speed।" लिखा दिखाई देता है। यह 5G स्पीड की ओर इशारा हो सकता है, क्योंकि नए आईफोन 12 मॉडल हाई स्पीड 5जी कनेक्टिविटी से लैस आ सकते हैं। यह इवेंट 13 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पीडीटी (भारत में रात 10.30 बजे) शुरू होगा। Apple ने आगे कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन हम 13 अक्टूबर को इस Apple इवेंट में पूरी iPhone 12 लाइनअप की उम्मीद कर सकते हैं।

आने वाले ऐप्पल इवेंट के बारे में कई लीक्स समाने आए हैं और आईफोन के सामान्य मॉडल से हटकर अफवाहें हैं कि इस बार आईफोन 12 लाइनअप में iPhone 12 Mini भी शामिल होगा। सीरीज़ में कुल कुल चार वेरिएंट शामिल होंगे - iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini। लीक के अनुसार, मिनी में 5.4 इंच का डिस्प्ले होगा, जबकि आईफोन 12 में 6.1 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा।
 

अन्य रिपोर्ट बताती हैं कि आने वाले iPhone 12 मॉडल पिछले वर्षों की तुलना में अधिक महंगे हो सकते हैं। हालांकि शुरुआती अटकलों ने 699 डॉलर से 749 डॉलर (लगभग 51,300 रुपये से 55,000 रुपये) की कीमत का सुझाव दिया था। बाद में एक लीक ने सुझाव दिया कि आईफोन 12 के लिए बिल ऑफ मटेरियल (BOM) बढ़ गया है, और यह 749 डॉलर से शुरू हो सकता है। यह वृद्धि फोन पर 5G सपोर्ट के कारण हो सकती है। साथ ही कुछ अन्य लीक से इशारा मिला कि केवल आईफोन 12 प्रो मैक्स mmWave 5G तकनीक के साथ आएगा, जबकि सीरीज़ के अन्य मॉडल सामान्य सब -6 गीगाहर्ट्ज़ 5जी सपोर्ट करेंगे।

बेशक, जब ये आईफोन 12 मॉडल्स भारत आएंगे, तो फोन की कीमत डॉलर की कीमत के समान नहीं होगी, बल्कि शिपिंग, कस्टम्स, टैक्स समेत अन्य लागतों के कारण अधिक होगी।
Advertisement

यह भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सभी iPhone 12 मॉडल्स के साथ चार्जिंग केबल नहीं देगी। Apple ने पहले ही अपने प्रोडक्ट्स से चार्जर हटाना शुरू कर दिया है जैसे कि हमने Apple Watch Series 6, Apple Watch SE और नए iPad के साथ देखा है। हालांकि कुछ लोग इसे अनावश्यक लागत में कटौती के रूप में देखते हैं, लेकिन जो लोग पहले से ही ऐप्पल के पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा हैं, वे इसे बर्बादी में कटौती बताते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.