26वीं मंजिल से गिरा iPhone 12 Pro नहीं हुआ डैमेज, लेकिन कैसे?

iPhone 12 Pro में कंपनी के अनुसार, गिरने पर नुकसान से बचाव के लिए सुपर-सिरेमिक पैनल और मैट टेक्सचर्ड ग्लास बैक पैनल दिया गया है। यह एक स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 17:19 IST
ख़ास बातें
  • चीन में एक महिला का iPhone 12 Pro कथित तौर पर 26वीं मंजिल से गिर गया
  • फोन दूसरी मंजिल पर मौजूद फोम के प्लेटफॉर्म के अंदर गिरा
  • बाहर निकालने पर पता चला कि iPhone 12 Pro को कोई क्षति नहीं पहुंची थी

इससे पहले भी iPhones की जबरदस्त बिल्ड क्वालिटी को लेकर कई दावे किए जा चुके हैं

कई बार स्मार्टफोन कुछ फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्थ हो जाते हैं, लेकिन यदि किस्मत अच्छी हो, तो सैंकड़ों फीट की ऊंचाई से गिरने पर भी स्मार्टफोन को नुकसान नहीं होता। यदि आप हमारी इस बात से सहमत नहीं हैं, तो आपको बता दें कि फुजियान प्रांत के निंगडे में एक चीनी महिला ने दावा किया है कि उनका iPhone 12 Pro एक बिल्डिंग की 26वीं मंजिल से गिरने के बाद भी बच गया। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एक अपार्टमेंट परिसर की 26वीं मंजिल की बालकनी पर रजाई बिछाते समय महिला की जेब से स्मार्टफोन छूट गया था।

MyDrivers की रिपोर्ट बताती है कि चीन के फुजियान प्रांत से एक हैरान करने वाली घटना आई, जहां एक महिला का Apple iPhone 12 Pro 26वीं मंजिल से गिरकर भी पूरी तरह से बच गया। हालांकि, ऐसा नहीं है कि फोन सीधा किसी ठोस सतह से टकराया। रिपोर्ट बताती है कि गिरने के बाद, आईफोन 12 प्रो बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर फोम से बने प्लेटफॉर्म में घुस गया। महिला द्वारा मदद का अनुरोध के बाद एक कर्मचारी फोन लेने के लिए दूसरी मंजिल पर चढ़ गया।

इसके बाद, पता चला कि डिवाइस की स्क्रीन पूरी तरह से सुरक्षित थी। भले ही, यह ठोस सहत के बजाय फोन के प्लेटफॉर्म पर गिरा, लेकिन फिर भी 26वीं मंजिल से गिरने के प्रभाव के बाद भी फोम के डिस्प्ले का जैसे का तैसा रहना हैरान करता है और कहीं न कहीं iPhone की बिल्ड क्वालिटी को एक प्लस पॉइंट देता है।

हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने महिला के दावों की सत्यता की आलोचना की है। iPhone 12 Pro में कंपनी के अनुसार, गिरने पर नुकसान से बचाव के लिए सुपर-सिरेमिक पैनल और मैट टेक्सचर्ड ग्लास बैक पैनल दिया गया है। यह एक स्टेनलेस स्टील फ्रेम के साथ आता है।
Advertisement

हालांकि, इतनी प्रोटेक्शन भी 26वीं मंजिल से गिरने के प्रभाव को रोकने में पूरी तरह से सक्षम नहीं हो सकती है। कहीं न कहीं यही वजह है कि लोग इस कहानी पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इतनी ऊंचाई से गिरता हुआ स्मार्टफोन यदि किसी ठोस सतह से टकराता, तो शायद यह इस्तेमाल के लायक नहीं होता, लेकिन यहां बचाव के पीछे सबसे बड़ा हाथ फोम इंसुलेशन से बने प्लेटफॉर्म का था, जहां यह iPhone गिरा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent display
  • Dolby Vision video recording
  • Snappy overall performance
  • All-day battery life
  • Bad
  • Heats up when gaming
  • Not differentiated much from iPhone 12
  • Not great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए14 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 14

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.