26 हजार तक सस्ती कीमत में खरीदें Apple iPhone 12, बेहद तगड़ा है ऑफर

कीमत की बात की जाए तो iPhone 12 के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 70,900 रुपये है, लेकिन इसे डिस्काउंट के बाद 16 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 58,999 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2022 13:46 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 12 में 6.10 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले आती है।
  • iPhone 12 के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 70,900 रुपये है।
  • iPhone 12 में Apple A14 Bionic (5 nm) प्रोसेसर है।

iPhone 12 में 6.10 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले आती है।

Photo Credit: Apple

Apple iPhone 12 खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सेल का यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इस आईफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

iPhone 12 के ऑफर और कीमत


कीमत की बात की जाए तो iPhone 12 के 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 70,900 रुपये है, लेकिन इसे डिस्काउंट के बाद 16 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 58,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1000 रुपये की बचत की जा सकती है। वहीं SBI क्रेडिट कार्ड ईएमआई भुगतान पर 1500 रुपये की बचत की जा सकती है। वहीं Flipkart Axis बैंक कार्ड से भुगतान 5 प्रतिशत डिस्काउंट लिया जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो इसकी खरीद पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 12,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। सभी डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 

iPhone 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो iPhone 12 में 6.10 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1170x2532 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9  है। इस आइफोन में Apple A14 Bionic (5 nm) प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इस आईफोन के फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह आईफोन iOS 15.4.1 पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इस आईफोन में 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement
 

iPhone 12 की बैटरी और कनेक्टिविटी


सेंसर के लिए इस आईफोन में फेस अनलॉक, 3डी फेस रिकॉगनाइजेशन, कंपास/मेग्नोमीटर सेंसर,  एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी और बैरोमीटर सेंसर है। इस आईफोन में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 2815 mAh की बैटरी दी गई है। इस आईफोन की लंबाई 146.70 mm, चौड़ाई 71.50 mm, मोटाई 7.40 mm और वजन 164 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस आईफोन में 5G कनेक्टिविटी, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.00, जीपीएस, एनएफसी, लाइटनिंग और ड्यूल सिम सपोर्ट मिलता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.