Apple iPad Pro, iPad Air, Magic Keyboard से लेकर Apple Pencil जल्द होगी लॉन्च

Apple कथित तौर पर जल्द ही नए iPad मॉडल को लेकर आ सकता है। अपडेटेड iPad Air और iPad Pro डिवाइसेज को लेकर कई महीनों से अफवाहें आ रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर जल्द ही नए iPad मॉडल को लेकर आ सकता है।
  • गुरमन ने पहले iPad Pro में आने वाले कई बदलावों की जानकारी दी है।
  • iPad का अपडेट मॉडल, 2022 के 10th जनरेशन की तुलना में सस्ता हो सकता है।

iPhone 15 में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर जल्द ही नए iPad मॉडल को लेकर आ सकता है। अपडेटेड iPad Air और iPad Pro डिवाइसेज को लेकर कई महीनों से अफवाहें आ रही हैं। अब एक सोर्स ने इन नए डिवाइसेज के लिए मई 2024 की शुरुआत में संभावित लॉन्च का सुझाव दिया है। यहां हम आपको Apple iPad Pro और iPad Air के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने पावर ऑन न्यूजलेटर में सुझाव दिया। गुरमन के अनुसार, नए आईपैड 6 मई के हफ्ते में लॉन्च होगा, जिससे यह उम्मीद की जा सकती है कि एक महीने बाद यह लॉन्च होगा। लीक से पता चला है कि नया iPad Pro और iPad Air लॉन्च होने के साथ-साथ Magic Keyboard और Apple Pencil भी आ सकती है।
Advertisement

गुरमन ने पहले iPad Pro में आने वाले कई बदलावों की जानकारी दी है, जिसमें पावरफुल एम3 चिप्स, मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग और 11 इंच और 13-इंच दोनों साइज में OLED डिस्प्ले शामिल हैं। OLED टेक्नोलॉजी के साथ प्रो मॉडल की कीमत में बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा गुरमन का यह भी सुझाव दिया है कि Apple मानक आईपैड और आईपैड मिनी के अपडेट पर कड़ी मेहनत कर रहा है। हालांकि, इस साल के आखिर में इन्हें नहीं देख पाएंगे।।

गुरमन के अनुसार, iPad का अपडेट मॉडल, 2022 के 10th जनरेशन मॉडल की तुलना में किफायती हो सकता है। इस बीच iPad Mini में पुराने फॉर्म औरर फीचर्स के साथ अपग्रेड प्रोसेसर मिल सकता है। मई की शुरुआत में लॉन्च की संभावना देखते हुए Apple आधिकारिक घोषणा कर सकता है। फिलहाल Apple ने पुष्टि की है कि WWDC 2024 वर्चुअल तौर पर 10 से 14 जून तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीद है कि Apple iOS 18 में AI फीचर्स और नए M3 चिप्स वाले नए Mac प्रोडक्ट के साथ AI में खुल को आगे बढ़ाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.