मोदी सरकार की कोशिश रंग लाई! 5 महीनों में भारत से एक्‍सपोर्ट हुए Rs 41,985 करोड़ के iphone

Apple export from india : वित्त वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों के अंदर भारत से ऐपल आईफोन का निर्यात बढ़कर 5 बिलियन डॉलर (लगभग 41,985 करोड़ रुपये) हो गया है। यह पिछले साल इस टाइम की तुलना में 54 फीसदी ज्‍यादा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 सितंबर 2024 12:46 IST
ख़ास बातें
  • भारत से ऐपल आईफोन का एक्‍सपोर्ट बढ़ा
  • पांच महीनों में 5 बिलियन डॉलर का एक्‍सपोर्ट
  • पिछले साल इस अवधि से 54 फीसदी ज्‍यादा

नवंबर से मार्च के बीच घरेलू मार्केट में भी आईफोन की बिक्री तेज हो सकती है। इसकी वजह त्‍योहारी सीजन को माना जा रहा है।

iphone बनाने वाली Apple दुनिया की दिग्‍गज टेक कंपनियों में शामिल है। हाल ही में इसने iphone 16 सीरीज को लॉन्‍च किया है, जिसके शुरुआती दाम भारत में करीब 80 हजार रुपये हैं। नए आईफोन्‍स की प्राइसिंग से भारतीय यूजर्स खुश नजर आ रहे हैं। इसका श्रेय ऐपल के साथ-साथ भारत सरकार की प्रोडक्‍शन-लिंक्‍ड इसे‍ंटिव (PLI) स्‍कीम को भी दिया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने इस स्‍कीम को शुरू किया है, जिसका असर अब दिखाई देने लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों के अंदर भारत से ऐपल आईफोन का निर्यात बढ़कर 5 बिलियन डॉलर (लगभग 41,985 करोड़ रुपये) हो गया है। यह पिछले साल इस टाइम की तुलना में 54 फीसदी ज्‍यादा है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्‍सपोर्ट में इस बढ़ोतरी की वजह iPhone 16 Pro और iPhone Max का भारत में प्रोडक्‍शन शुरू होना है। अभी तक आईफोन का बेसिक और प्‍लस मॉडल भारत में असेंबल हो रहा था। अब कहा जा रहा है कि iPhone 16 Pro और iPhone Max का निर्माण भी देश में होने लगा है। 

वित्त वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में भारत से जितने आईफोन एक्‍सपोर्ट हुए हैं, उतने वित्त वर्ष 22 में पूरे साल हुए थे। इससे पता चलता है कि कुछ ही वक्‍त में देश में आईफोन का प्रोडक्‍शन तेजी से बढ़ा है। 

भारत में ऐपल आईफोन बनाने वाले प्रमुख वेंडरों में फॉक्सकॉन (Foxconn), पेगाट्रॉन (Pegatron) और विस्ट्रॉन (Wistron) शामिल हैं। विस्‍ट्रॉन अब टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के हाथ में है। सभी कंपनियां पीएलआई स्‍कीम से जुड़कर देश में आईफोन का प्रोडक्‍शन कर रही हैं। इन कंपनियों का मकसद मिलकर इस वित्त वर्ष में 8.9 बिलियन डॉलर यानी करीब 75 हजार करोड़ रुपये के आईफोन का एक्‍सपोर्ट करना है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर से मार्च के बीच घरेलू मार्केट में भी आईफोन की बिक्री तेज हो सकती है। इसकी वजह त्‍योहारी सीजन को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आईफोन के प्रो और प्रो मैक्‍स मॉडलों का प्रोडक्‍शन अभी फॉक्सकॉन ने शुरू किया है। ये आईफोन के महंगे मॉडल हैं। नवंबर के बाद भारत से आईफोन्‍स की एक्‍सपोर्ट वैल्‍यू और बढ़ सकती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.