iPhone 16e लॉन्च होने के बाद Apple ने भारत में iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus किए बंद!

Apple ने नए iPhone 16e को लॉन्च करने के बाद भारत में कई पुराने आईफोन बंद कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 11:36 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e के रियर में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 16e में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED की स्क्रीन है।

Photo Credit: Apple

Apple ने नए iPhone 16e को लॉन्च करने के बाद भारत में कई पुराने आईफोन बंद कर दिए हैं। नए मॉडल के लिए जगह बनाने के लिए iPhone SE थर्ड जनरेशन को बंद कर दिया गया, क्योंकि iPhone 16e तीन साल पुराने फोन के मुकाबले में कई अपग्रेड प्रदान करता है, जिसमें Apple इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ A18 चिप और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। ऐसा लग रहा है कि क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी ने नए एंट्री-लेवल आईफोन के लॉन्च के बाद 2022 में लॉन्च किए गए iPhone 14 मॉडल को Apple की वेबसाइट से हटा दिया है।


Apple ने पुराने डिवाइस किए बंद


Advertisement
iPhone 16e के लॉन्च के तुरंत बाद एप्पल ने पुराने iPhone SE, iPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिए हैं। हालांकि, ये मॉडल अभी भी फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे थर्ड पार्टी रिटेलर्स या भारत में रीफर्बिश्ड स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन स्टॉक भी जल्द ही गायब होने की संभावना है। ये सभी फोन 2022 में पेश किए गए थे। iPhone SE (2022) को मार्च 2022 में 43,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। दूसरी ओर सितंबर 2022 में iPhone 14 बाजार में 79,900 रुपये और iPhone 14 Plus 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुए थे।

Apple ने पिछले साल iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने के बाद iPhone 15 Pro सीरीज और iPhone 13 मॉडल की बिक्री बंद कर दी थी। ब्रांड ने कई यूरोपीय देशों में अपने ऑनलाइन स्टोर से iPhone 14, iPhone 14 Plus और iPhone SE को हटाना शुरू कर दिया था, क्योंकि यूरोपीय यूनियन ने अधिकतर डिवाइसेज पर यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य करने वाला नया कानून लागू किया था। Apple के आईफोन पोर्टफोलियो में वर्तमान में iPhone 15 सीरीज, iPhone 16, 16 Pro सीरीज और नया iPhone 16e शामिल हैं। iPhone 17 लाइनअप पेश होने पर कंपनी बेस iPhone 15 और iPhone 15 Plus को भी हटा सकती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • Bad
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone SE, iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 16e, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.