Apple CEO की सैलरी : 2021 में अपने कर्मचारियों से 1400 गुना ज्‍यादा कमाया टिम कुक ने

टिम कुक ने अगस्त 2011 में कंपनी की कमान संभाली थी। इससे पहले स्‍टीव जॉब्‍स को दुनिया ऐपल के प्रमुख के रूप में जानती थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 जनवरी 2022 19:29 IST
ख़ास बातें
  • 2021 में कुल 100 मिलियन डॉलर (लगभग 742.31 करोड़ रुपये) कमाए टिम ने
  • 2021 में कर्मचारियों का औसत वेतन 68,254 डॉलर (लगभग 50.66 लाख रुपये) था
  • बीते दो साल में स्‍ट्रांग डिमांग से iPhone मेकर को काफी फायदा हुआ है

साल 2015 में टिम कुक ने फॉर्च्यून मैगजीन को बताया था कि उनकी योजना अपने पैसे को दान में देने की है।

दिग्‍गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) के बॉस टिम कुक की सैलरी कितनी होगी? आप सिर्फ अंदाजा ही लगा सकते हैं। फैक्‍ट यह है कि साल 2021 में ऐपल के बॉस टिम कुक की सैलरी कंपनी के औसत कर्मचारी की सैलरी का 1,447 गुना थी। रॉयटर्स के मुताबिक, एक फाइलिंग से पता चला है कि टिम कुक ने साल 2021 में कुल 100 मिलियन डॉलर (लगभग 742.31 करोड़ रुपये) कमाए हैं। ऐपल के मुताबिक, साल 2021 में कर्मचारियों का औसत वेतन 68,254 डॉलर (लगभग 50.66 लाख रुपये) था। रॉयटर्स के मुताबिक, साल 2020 में ऐपल कर्मचारियों का औसत वेतन 57,783 डॉलर (लगभग 42.89 लाख रुपये) था और टिम कुक की सैलरी के मुकाबले पे रेश्‍यो 256 गुना था।

बीते दो साल में स्‍ट्रांग डिमांग से iPhone मेकर को काफी फायदा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2021 में Apple का राजस्व 30 फीसदी से अधिक बढ़कर 365.82 बिलियन डॉलर (लगभग 27,15,521 करोड़ रुपये) हो गया। मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस साल कंपनी के शेयरों ने 3 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 2,22,69,270 करोड़ रुपये) के आंकड़े को पार कर लिया है। 
Advertisement

खास बात यह है कि टिम कुक की सैलरी 3 मिलियन डॉलर (लगभग 22.26 करोड़ रुपये) ही है। इस साल उन्‍हें स्टॉक अवार्ड्स में 82.3 मिलियन डॉलर (लगभग 610.92 करोड़ रुपये) दिए गए। इसके अलावा कंपनी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए टिम कुक को 12 मिलियन डॉलर (लगभग 89.07 करोड़ रुपये) दिए गए। 1.4 मिलियन डॉलर (लगभग 10.39 करोड़ रुपये) उन्‍हें हवाई यात्रा के लिए दिए गए। कुल मिलाकर टिम कुक ने 98.7 मिलियन डॉलर (लगभग 732.65 करोड़ रुपये) कमाए। जबक‍ि साल 2020 में उनकी कमाई 14.8 मिलियन डॉलर (लगभग 109.86 करोड़ रुपये) हुई थी। 

टिम कुक ने अगस्त 2011 में कंपनी की कमान संभाली थी। इससे पहले स्‍टीव जॉब्‍स को दुनिया ऐपल के प्रमुख के रूप में जानती थी। टिम कुक के पद संभालने के बाद से कंपनी का स्टॉक 1000 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। सितंबर में टिम कुक को लॉन्‍ग टर्म इक्विटी प्‍लान के हिस्से के रूप में 33,987 स्टॉक यूनिट्स मिली थीं। साल 2023 में उन्‍हें और यूनिट्स मिलेंगी। साल 2015 में टिम कुक ने फॉर्च्यून मैगजीन को बताया था कि उनकी योजना अपने पैसे को दान में देने की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.