Apple ने भारत में शुरू की iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग

इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग एपल की सप्लायर फॉक्सकॉन की बेंगलुरु और चेन्नई की यूनिट्स में की जा है। ताइवान की फॉक्सकॉन की चीन के बाद बेंगलुरु में दूसरी सबसे बड़ी फैक्टरी है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 21:48 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन की फैक्टरियों में की जा रही है
  • एपल की योजना भारत में आईफोन की अधिक यूनिट्स की असेंबलिंग करने की है
  • नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 17 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग एपल  की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की कर्नाटक में बेंगलुरु के निकट फैक्टरी और चेन्नई की यूनिट में एक साथ की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में फॉक्सकॉन ने देश में आईफोन की मैन्यफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ाया है। 

एपल के लिए Tata Group की एक कंपनी भी आईफोन्स की असेंबलिंग करती है। IANS की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि आगामी iPhone 17 की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग फॉक्सकॉन की बेंगलुरु और चेन्नई की यूनिट्स में की जा है। ताइवान की फॉक्सकॉन की चीन के बाद बेंगलुरु में दूसरी सबसे बड़ी फैक्टरी है। ऐसा बताया जा रहा है कि एपल की योजना भारत में आईफोन की अधिक यूनिट्स की असेंबलिंग करने की है। इस वर्ष आईफोन्स की असेंबलिंग बढ़कर छह करोड़ यूनिट्स की हो सकती है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा दया था कि फॉक्सकॉन ने जून में आईफोन 17 के कंपोनेंट्स का चीन से इम्पोर्ट करना शुरू किया था। फॉक्सकॉन की फैक्टरी में आईफोन 16 और आईफोन 14 की भी असेंबलिंग की जा रही है। एपल की योजना आईफोन 17 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत और चीन में साथ में असेंबलिंग करने की है। कंपनी की आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। 

भारत में इस वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपने मजबूत प्रदर्शन को बरकरार रखा है। पहली छमाही में एपल ने लगभग 59 लाख यूनिट्स की शिपमेंट की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 21.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश में इस अवधि में कंपनी का iPhone 16 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में आईफोन 16 की हिस्सेदारी चार प्रतिशत की है। एपल की योजना जल्द ही देश में नए रिटेल स्टोर्स खोलने की भी है। हाल ही में कंपनी के CEO, Tim Cook ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान यह जानकारी दी थी। इससे स्मार्टफोन्स के बड़े मार्केट भारत में एपल को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी। 
 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.