Apple ने चुपचाप बंद किए 25 iPhones, iPads, स्मार्टवॉच और एयरपॉड्स, यहां देखें फुल लिस्ट

2025 में Apple ने चुपचाप अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से करीब 25 डिवाइसेज और एक्सेसरीज को हटा दिया। iPhone SE से लेकर MacBook और Apple Watch तक, कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स इस साल डिस्कंटीन्यू हुए।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 19:07 IST
ख़ास बातें
  • iPhone SE के साथ खत्म हुआ Home Button और Touch ID युग
  • Apple ने 2025 में करीब 25 डिवाइसेज और एक्सेसरीज हटाईं
  • MacBook और Apple Watch लाइनअप में भी हुई कटौती

2025 खत्म होने से पहले Apple ने चुपचाप अपने प्रोडक्ट लाइनअप में बड़ी सफाई कर दी है। बीते एक साल में कंपनी ने करीब 25 डिवाइसेज और एक्सेसरीज को स्थाई रूप से बंद कर दिया, जिससे साफ संकेत मिलता है कि Apple अब अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्लीम और फोकस्ड बनाना चाहता है। ज्यादातर मामलों में पुराने मॉडल्स को नए और अपग्रेडेड वर्जन आने के बाद हटाया गया, लेकिन कुछ फैसले ऐसे भी रहे जिन्होंने लंबे वक्त से चले आ रहे डिजाइन और फीचर्स पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। खासतौर पर iPhone लाइनअप में 2025 Apple के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

सबसे बड़ा बदलाव iPhone SE को लेकर देखने को मिला। फरवरी 2025 में Apple ने थर्ड जनरेशन iPhone SE को डिस्कंटीन्यू कर दिया और इसके साथ ही 2016 से चली आ रही SE सीरीज का सफर खत्म हो गया। इसी साल iPhone Plus मॉडल्स भी धीरे-धीरे लाइनअप से बाहर होते चले गए। iPhone 14 Plus और iPhone 15 Plus को भी हटाया गया, जिससे यह संकेत मिलने लगे कि आने वाले समय में Plus ब्रांडिंग को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। माना जा रहा है कि Apple अब Plus की जगह अल्ट्रा-थिन iPhone Air जैसे नए कॉन्सेप्ट पर दांव लगा सकता है।

कुल मिलाकर 2025 में Apple ने सात iPhone मॉडल्स को अलविदा कहा। इसमें नए जनरेशन आने के बाद Pro और Pro Max वर्जन भी शामिल हैं, जबकि पुराने स्टैंडर्ड मॉडल्स को भी धीरे-धीरे स्टोर्स से हटाया जा रहा है। iPad कैटेगरी में ज्यादा बदलाव नहीं हैं। नए चिप्स के साथ अपडेटेड iPads आने के बाद कुछ पुराने iPad Pro, iPad Air और बेस iPad मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू किया गया है।

Discontinued iPhones and iPads

iPhone 16 Pro
iPhone 16 Pro Max
iPhone 15
iPhone 15 Plus
iPhone 14
iPhone 14 Plus
iPhone SE (3rd generation)
iPad Pro (M4)
iPad Air (M2) 
iPad (10th Gen)

Apple Watch लाइनअप में पुराने Ultra, Series और SE वेरिएंट्स को हटाया गया है। दिलचस्प बात यह रही कि इस साल Apple Watch में कोई बिल्कुल नया चिप नहीं आया, फिर भी पुराने मॉडल्स को रिटायर कर दिया गया है। Apple ने कई MacBooks और Mac Studio वेरिएंट्स को बंद कर दिया है, खासतौर पर उन मॉडल्स को जिनमें पुराने चिप कॉम्बिनेशन थे।

Advertisement

Discontinued Watches and Mac

Apple Watch Ultra 2
Apple Watch SE 2
Apple Watch Series 10
Mac Studio with M2 Max and M2 Ultra
13-inch and 15-inch MacBook Air with M3
13-inch MacBook Air with M2
14-inch MacBook Pro with M4

इसके अलावा, नए AirPods और Vision Pro वर्जन आने के बाद पुराने मॉडल्स को हटाया गया है। वहीं Lightning से जुड़ी कुछ एक्सेसरीज भी स्थाई रूप से बंद हो गई हैं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.