iPhone यूजर्स को ट्रैक होने से बचाएगा App Privacy Report फीचर, ऐसे करें इस्‍तेमाल

यूजर्स यह निगरानी कर सकते हैं कि कौन से ऐप्स लगातार उनकी इन्‍फर्मेशन तक पहुंच रहे हैं। यूजर ऐसे ऐप्‍स को परमिशन देने से मना कर सकते हैं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2021 13:06 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 6s या उससे नया आईफोन चला रहे यूजर्स यह फीचर इस्‍तेमाल कर सकते हैं
  • Facebook Twitter Instagram या Tinder जैसे ऐप्‍स को स्‍टॉप किया जा सकता है
  • ये ऐप्‍स आपकी लोकेशन का पता लगा सकते हैं

ऐपल का यह फीचर डिफॉल्‍ट रूप में डिसेबल है। यूजर्स को इसे मैनुअली ऑन करना होगा।

Photo Credit: Unsplash/Arnel Hasanovic

ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट (App Privacy Report) ऐपल (Apple) के सबसे पावरफुल प्राइवेसी फीचर्स में से एक है। जून में WWDC 2021 इवेंट के दौरान iOS 15 अपडेट की घोषणा के दौरान कंपनी ने इसे पेश किया था। इस फीचर की मदद से यूजर उनके iPhone डेटा तक पहुंचने वाले ऐप्स पर नजर रख सकते हैं। ऐपल ने जब सितंबर में iOS 15 को रिलीज किया, तब यूजर्स को यह फीचर नहीं मिला था। आखिरकार इसे 13 दिसंबर को आए iOS 15.2 अपडेट में लाया गया है। अब यूजर्स यह निगरानी कर सकते हैं कि कौन से ऐप्स लगातार उनकी इन्‍फर्मेशन तक पहुंच रहे हैं। यूजर ऐसे ऐप्‍स को परमिशन देने से मना कर सकते हैं। यह भी ट्रैक किया जा सकता है कि कौन से URL ऐप्स पूरे दिन कनेक्ट हो रहे हैं।

अगर आपके पास iPhone 6s या उससे नया आईफोन है और आपने iOS 15.2 में अपडेट किया है, तो आप Facebook, Twitter, Instagram या Tinder जैसे ऐप्स को तुरंत चेक और स्‍टॉप कर सकेंगे। ये आपकी लोकेशन का पता लगा सकते हैं या आपके कैमरा रोल को एक्सेस कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऐपल का यह फीचर डिफॉल्‍ट रूप में डिसेबल है। यूजर्स को इसे मैनुअली ऑन करना होगा। 

iOS 15.2 पर ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट को फटाफट इनेबल और इस्‍तेमाल करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें। 
  1. Settings आइकन पर टैप करें और Privacy पर जाएं।
  2. स्‍क्रॉन डाउन करें और App Privacy Report पर टैप करें।
  3. फीचर को ऑन करने के लिए App Privacy Report को Turn On करें। 
  4. App Privacy Report में कौन से ऐप्स शामिल हैं, इसकी लिस्‍ट कुछ मिनटों के बाद चेक की जा सकती है।

ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट फीचर यूजर्स को परमिशन यूजेस, नेटवर्क एक्टिविटी, वेबसाइट नेटवर्क एक्टिविटी को चेक करने का आसान तरीका उपलब्‍ध कराता है। यूजर्स यह भी जांच कर सकते हैं कि उनके स्मार्टफोन पर सबसे ज्‍यादा बार किस डोमेन ने कॉन्‍टैक्‍ट किया। इस इन्‍फर्मेशन को ऑन करने के बाद इसे समझने के लिए यह प्रोसेस अपनाना होगा।   
  1. Settings आइकन पर टैप करके Privacy में जाएं।
  2. स्‍क्रॉल डाउन करें और App Privacy Report पर जाकर टैप करें।
  3. अब Data and Sensor Access के अंडर किसी भी ऐप पर टैप करें और उनके द्वारा हासिल की गई विभिन्न परमिशंस की टाइमलाइन चेक करें।
  4. App Network Activity में ऐप पर टैप करके आप देख सकते हैं कि ऐप ने कितने (और कौन से) डोमेन एक्सेस किए हैं।

Advertisement
ऐपल के अनुसार, ऐप नेटवर्क एक्टिविटी और मोस्ट कॉन्टैक्टेड डोमेन सेक्शन यूजर्स को यह बताने के लिए डिजाइन किए गए हैं कि क्या ऐप किसी खास डोमेन तक पहुंच रहे हैं। यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि वह डोमेन या वेबसाइट उन ऐप्स में आपकी एक्टिविटी को मिलाकर आप पर एक प्रोफाइल बना रही हैं।

ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट की मदद से यूजर पिछले सात दिनों का डेटा देख सकते हैं। इस जानकारी को रिसेट भी किया जा सकता है। इस फीचर को डिसेबल करना चाहते हैं, तो उसका प्रोसेस इस तरह है। 
  1. Settings में जाकर Privacy में जाएं।
  2. स्‍क्रॉल डाउन करने के बाद App Privacy Report का फीचर मिलेगा। 
  3. App Privacy Report में नीचे दिए गए Turn Off ऑप्‍शन पर टैप करें। 

Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.