एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए जारी किए जाने की ख़बर

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 18:36 IST
गूगल ने पिछले महीने चुनिंदा नेक्सस डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट ज़ारी किया था। इस महीने लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन एलजी वी20 लॉन्च किया गया। अब इस ओएस को एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए जारी कर दिया गया है। ख़बर है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट जारी कर दिया है।

जीएसएमएरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए अपडेट को जारी कर दिया है। चेरी मोबाइल जी1 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जिसे एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिला है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पिछले साल भी नेक्सस डिवाइस के बाद लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न का अपडेट सबसे पहले एंड्रॉयड वन हैंडसेट के लिए ज़ारी किया था। हालांकि, यह देखना मज़ेदार होगा कि कौन-कौन से एंड्रॉयड वन डिवाइस गूगल के मोबाइल प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

हाल ही में ख़बर आई थी कि स्नैपड्रैगन 800 और स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा को सपोर्ट नहीं करेंगे। बताया गया था कि क्वालकॉम ने इन ड्राइवर्स में एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न में मौजूद वलकन एपीआई के लिए सपोर्ट नहीं मुहैया कराया है।

इस बीच सोनी ने उन हैंडसेट की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। हालांकि, कंपनी अपडेट के वक्त का खुलासा नहीं किया है। सोनी ने पुष्टि की है कि एक्सपीरिया ज़ेड3+, एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट, एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा।
Advertisement

एंड्रॉयड 7.0 नूगा मल्टी-विंडो सपोर्ट, इनहांस्ड नोटिफिकेशन, नंबर ब्लॉकिंग और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.