एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के इन फ़ीचर के बारे में जानें

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 23 अगस्त 2016 14:13 IST
एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के फाइनल बिल्ड को आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया गया है। सबसे पहले चुनिंदा नेक्सस डिवाइस पर गूगल के लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम को उपलब्ध कराया जाएगा। अपडेट में एंड्रॉयड में कई नए फ़ीचर में जोड़े गए हैं। पुराने इंटरफेस को बेहतर बनाने की कोशिश हुई है। अपडेट के बाद यूज़र के लिए एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल जाएगा। दावा तो यह भी है कि इस ऑपरेटिंग सिस्टम के आने के बाद फोन की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस पहले की तुलना में बेहतर हो जाएगी।

आधिकारिक एंड्रॉयड ब्लॉग के मुताबिक, एंड्रॉयड 7.0 नॉगट में 250 से ज्यादा नए फ़ीचर दिए गए हैं। आइए आपको उनमें से कुछ फ़ीचर से रूबरू कराएं।
Advertisement

1. मल्टी-विंडो
मिल्टो-विंडो सपोर्ट आ जाने के बाद यूज़र एक साथ दो ऐप चला पाएंगे। विंडोज के भी साइज को बदला जा सकेगा, बस डिवाइडर को ड्रैग करना होगा। हमने इस फ़ीचर को पहले भी देखा है। कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां इस फ़ीचर को अपने हैंडसेट का हिस्सा बना चुकी हैं। हालांकि, यह फ़ीचर बहुत हद तक आपकी निजी ज़रूरतों पर निर्भर करेगा। अगर आपके पास 6 इंच डिस्प्ले वाला फोन है तो यह कारगर साबित होगा।
Advertisement
 

2. नोटिफिकेशन का डायरेक्ट रिप्लाई
एंड्रॉयड के नोटिफिकेशन सेंटर को भी पूरी तरह से बदला जा रहा है। नए टैंपलेट का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे नोटिफिकेशन उभर कर आएगा। इसके साथ सीधे जवाब देने का विकल्प भी मिलेगा। इसकी मदद से आप टेक्स्ट या चैट मैसेज का जवाब सीधे नोटिफिकेशन सेंटर से ही दे पाएंगे।
Advertisement

3. क्विक सेटिंग्स
अब यूज़र ब्लूटूथ, वाई-फाई और फ्लैशलाइट को सिंगल स्वाइप के जरिए एक्सेस कर पाएंगे। अब सभी जरूरी शॉर्टकट नोटिफिकेशन शेड में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा आप आइकन के क्रम को बदल कर अपनी पसंद के ऐप का शॉर्टकट ऊपर कर सकते हैं।
Advertisement
 

4. मल्टी-लोकेल सपोर्ट
अब आप सेटिंग्स में जाकर मल्टीपल लोकेल्स सेलेक्ट कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल ऐप द्वारा आपके लिए कंटेंट निर्धारित करने के लिए किया जाएगा। यह कई भाषा जानने वाले यूज़र के लिए मददगार साबित होगा। उदाहरण के तौर पर, आपके लिए सर्च इंजन रिजल्ट उन सभी भाषा में दिए जाएंगे जिन्हें आपने पहले से चुना है।
Advertisement

5. बेहतर बैटरी लाइफ
पिछले साल एंड्रॉयड में डोज़ नाम का फ़ीचर जोड़ा गया था जिसका काम फोन के एक्टिव नहीं रहने पर बैटरी बचत करना था। एंड्रॉयड 7.0 नॉगट में इस फ़ीचर को अपडेट किया गया है। अब इसका इस्तेमाल और जगहों पर संभव होगा।
 

6. तेज और ज़्यादा सिक्योर
नए डायरेक्ट बूट मोड की मदद से फोन सुरक्षित मोड में चलेगा। डायरेक्ट बूट मोड में ऐप नहीं चलते हैं। हालांकि, कुछ कंपोनेट के लिए उन्हें सेट अप किया जा सकता है, जैसे कि शेड्यूल्ड अलर्ट (अलार्म क्लॉक) या अहम नोटिफिकेशन (मैसेज), जो इनक्रिप्टेड मोड में चलेंगे। इसका मतलब है कि आपका डिवाइस ज्यादा तेजी से स्टार्टअप करेगा।

अन्य सिक्योरिटी अपजेट में फाइल आधारित इनक्रिप्शन शामिल हैं। इसके अलावा इस वर्ज़न को सीमलेस अपडेट मिलेगा, जिसकी मदद से बैकग्राउंड में ज्यादा तेजी से अपडेट होंगे।

7. बेहतर परफॉर्मेंस
एंड्रॉयड 7.0 नॉगट एक नए फ़ीचर के साथ आएगा जिसका नाम वलकन है। यह 3डी ग्राफिक्स के लिए बनाया गया क्रॉस-प्लेटफॉर्म एपीआई है। यह गेमिंग और अन्य हैवी एप्लिकेशन में फोन में मौजूद मल्टी-कोर प्रोसेसर का बेहतर इस्तेमाल करता है। ऐसे में आप बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा बैकग्राउंड में ऐप्स कैसे चलते हैं, इसका भी ऑप्टिमाइजेशन करना संभव है। इस तरह से रैम की बचत होगी जिसका सकारात्मक असर हैंडसेट की परफॉर्मेंस पर भी पड़ेगा।

8. वर्चुअल रियालिटी
एंड्रॉयड 7.0 नॉगट में गूगल के डेड्रीम के जरिए वीआर मोड दिया गया है। वैसे मौजूदा फोन तो डेड्रीम को सपोर्ट नहीं करेंगे। लेकिन आने वाले दिनों में कई फोन डेड्रीम फ़ीचर से लैस होंगे। जानकारी मिली है कि हेडसेट और कंट्रोलर साल के अंत तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 7, Android N, Android update, Daydream, Doze, Nougat, Vulkan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.