Xiaomi Mi 10 को भारत में मिलना शुरू हुआ Android 11 अपडेट

Mi 10 अप्रैल 2016 में Mi 5 के लॉन्च के बाद यह मी सीरीज़ फ्लैगशिप का पहला फ्लैगशिप फोन है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को इस साल अक्टूबर में Mi 10T के रूप में अपग्रेड भी प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2020 11:27 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न MIUI V12.2.2.0.RJBINXM है
  • Mi 10 के लिए एंड्रॉयड 11 अपडेट का साइज़ 2.8 जीबी है
  • कई महीने पहले ही इस स्मार्टफोन के लिए ज़ारी कर दी गई थी एंड्रॉयड 11 टेस्ट

Xiaomi ने Mi 10 को मई महीने में भारत में एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया था

Xiaomi ने Mi 10 के लिए भारत में एंड्रॉयड 11 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। शाओमी ने इससे पहले मी 10 फोन के लिए बीटा प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड 11 की टेस्टिंग शुरू की थी, जिसके 6 महीने बाद इस अपडेट को ज़ारी किया गया है। हालांकि, इस फ्लैगशिप फोन में कई इंटरफेस-स्तर के बदलाव होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इसमें अभी भी लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न के टॉप पर Xiaomi के मौजूदा MIUI 12 होंगे। मी 10 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में एंड्रॉयड 1 0 के साथ मई महीने में लॉन्च किया गया था। Mi 10 अप्रैल 2016 में Mi 5 के लॉन्च के बाद यह मी सीरीज़ फ्लैगशिप का पहला फ्लैगशिप फोन है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को इस साल अक्टूबर में Mi 10T के रूप में अपग्रेड भी प्राप्त हुआ था।

Mi India के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से Mi 10 के लिए Android 11 अपडेट रोलआउट का ऐलान किया गया है। यूज़र रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न MIUI V12.2.2.0.RJBINXM है और साइज़ 2.8 जीबी है।

आप अपने मी 10 में एंड्रॉयड 11 की उपब्धता सेटिंग्स में जाकर जांच सकते हैं।

जून महीने में शाओमी ने मी 10 स्मार्टफोन के लिए पहले बीटा रिलीज़ के दौरान एंड्रॉयड 11 की टेस्टिंग शुरू की थी। हालांकि, मी 10 पहला शाओमी फोन नहीं है जिसे लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट प्राप्त हुआ हो। कंपनी ने इससे पहले पिछले महीने Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 11 अपडेट ज़ारी किया था और हाल ही में Poco F2 Pro https://www.gadgets360.com/poco-f2-pro-price-in-india-92092को यह अपडेट प्राप्त हुआ है।
Advertisement

Xiaomi के विपरित, OnePlus और Samsung ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 11 रिलीज़ के कुछ समय बाद ही यह अपडेट ज़ारी कर दिया था। Google ने नया एंड्रॉयड वर्ज़न अपने Pixel फोन के लिए सितंबर में रोलआउट किया था।
Advertisement




Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 10, Mi 10, Xiaomi, Android 11, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.