Realme के इन स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा Android 10 अपडेट

Realme Smartphones: हाल ही में एक ऐसी बात सामने आई है जिससे Realme के कुछ पुराने यूज़र्स को थोड़ी निराशा हो सकती है। जानें।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2019 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Android 10 Update जनवरी 2020 से होगा रोलआउट
  • Realme 1, Realme U1, Realme C1, Realme 2 पिछले साल हुए थे लॉन्च
  • ये चारों Realme फोन Android Pie पर ही चलते रहेंगे

Realme C1, Realme 1: रियलमी सी1, रियलमी 1 समेत इन रियलमी फोन को नहीं मिलेगा Android 10 Update

Realme Smartphones: रियलमी ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन को मिलने वाले Android 10 Update के रोडमैप से पर्दा उठाया था। अपडेट का रोलआउट अगले साल जनवरी 2020 से शुरू होगा। रियलमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को पिछले महीने भारतीय मार्केट में उतारा गया था लेकिन कंपनी के लेटेस्ट फोन रियलमी एक्स2 प्रो को अगले साल मार्च में अपडेट मिलेगा। हाल ही में एक बात सामने आई है जिससे Realme के कुछ पुराने यूज़र्स को थोड़ी निराशा हो सकती है।  

रियलमी ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि Realme C1, Realme 1, Realme U1 और Realme 2 स्मार्टफोन यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट नहीं मिलेगा। Android 10 Roadmap में पुराने रियलमी फोन को शामिल करने की मांग करते हुए यूज़र के एक पोस्ट के जवाब में रियलमी इंडिया सपोर्ट चैनल ने इस बात का उल्लेख किया है कि भारत में रह रहे रियलमी 1 (Realme 1), रियलमी यू1 (Realme U1), रियलमी सी1 (Realme C1) और रियलमी 2 (Realme 2) स्मार्टफोन यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 पर आधारित आधारित ColorOS 7 अपडेट नहीं मिलेगा।

इसका मतलब रियलमी ब्रांड के ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर ही चलते रहेंगे। ऊपर बताए गए Realme स्मार्टफोन को पिछले साल एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। रियलमी 1 को पिछले साल मई में, रियलमी 2 को अगस्त, रियलमी सी1 को सितंबर और रियलमी यू1 को नवंबर में लॉन्च किया गया था।

चारों रियलमी फोन को Android Pie अपडेट मिलने का वादा था लेकिन अब एंड्रॉयड पाई के बाद इन रियलमी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट नहीं मिलेगा। ColorOS 7 की बात करें तो यह स्मूथ गेमिंग अनुभव, बेहतर रैम मैनेजमेंट, डीप कस्टमाइजेशन, ऑप्शन, सिस्टम-वाइड डार्क मोड समेत कई अन्य फीचर्स से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, Android 10, Realme 1, Realme U1, Realme C1, Realme 2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.