Xiaomi Mi A3 को एक बार फिर मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

Mi Community फोरम पोस्ट पर बताया गया है कि Mi A3 के लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न V11.0.11.0 QFQMIXM है। फिलहाल, इसे फेज़ में रोलआउट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2020 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Mi A3 को तीसरी बार मिला है एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • पहले दो बार परफॉर्मेंस समस्याओं के कारण रोक दिया गया था अपडेट
  • मी ए3 के एंड्रॉयड 10 अपडेट का साइज़ 1.33 जीबी है

Xiaomi Mi A3 है गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा

Mi A3 फोन को तीसरी बार एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इससे पहले फोन के लिए दो बार एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी किया गया था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से उसे वापस ले लिया गया था। Xiaomi ने मी कम्युनिटी फोरम पर पब्लिश किए एक पोस्ट में ऐलान किया कि नया अपडेट फेज़ में रोलआउट किया गया है और जल्द ही इसे सभी मी ए3 यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा। सबसे पहले कंपनी ने मार्च की शुरुआत में मी ए3 फोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट ज़ारी किया था। लेकिन, कुछ ही समय बाद कुछ यूज़र्स द्वारा परफॉर्मेंस समस्याओं की शिकायत आने लगी जिस कारण इसे रोक दिया गया। इसके बाद मध्य मार्च में इसे दोबारा यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया गया, लेकिन फिर कुछ समस्याएं सामने आने लगीं, जिसकी वजह से इसे फिर से तुरंत रोक दिया गया।

Mi Community फोरम पोस्ट पर बताया गया है कि Mi A3 के लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न V11.0.11.0 QFQMIXM है। फिलहाल, इसे फेज़ में रोलआउट किया गया है, ताकि यह पुख्ता किया जा सके कि पहले की तरह यदि कोई बग हो तो उसका सामना बड़ी संख्या में लोगों को न करना पड़े।

रिपोर्ट की मानें, तो इस अपडेट का साइज़ 1.33 जीबी है। इस अपडेट में डार्क थीम, गेस्चर नेविगेशन और प्राइवेसी कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। ये सब वही फीचर्स हैं, जो कि एंड्रॉयड 10 के साथ आ रहे हैं। हालांकि, यूज़र्स द्वारा साझा किए चेंजलॉग में अपडेट के सिक्योरिटी पैच की जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि Mi A3 फोन के लिए पहले दो बार ज़ारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट रोक दिया गया था। इसके बाद से ही यूज़र्स असमंजस में हैं कि उन्हें यह तीसरी बार ज़ारी हुआ अपडेट डाउनलोड करना चाहिए या फिर कंपनी द्वारा जब तक इसे सबके लिए रोलआउट नहीं कर दिया जाता तब तक इंतज़ार करना चाहिए।

आपको बता दें कि Xiaomi ने मी ए3 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट फरवरी में निर्धारित किया था। हालांकि, कुछ यूज़र्स तक यह अपडेट मार्च की शुरुआत तक पहुंचा। लेकिन कुछ दिन बाद ही परफॉर्मेंस समस्याओं के कारण इसे रोक दिया गया। कंपनी ने इसे दोबारा महीने के मध्य में ज़ारी किया, लेकिन फिर कुछ समस्याओं के कारण इसे बंद कर दिया गया।
Advertisement

शाओमी मी ए3 गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी इस हैंडसेट को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi A3 Android 10, Mi A3, Android 10, Xiaomi Mi A3, Xiaomi, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.