Xiaomi Mi A3 को एंड्रॉयड 10 अपेडट मिलने में होगी और देरी!

Xiaomi Mi A3 के लिए ज़ारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट अपने साथ डार्क मोड, गेस्चर नेविगेशन और प्राइवेसी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स लेकर आया था।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 18:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 का अपडेट साइज 1.3 जीबी का था
  • दूसरी बार मिला 30 एमबी का बग फिक्स सॉफ्टवेयर अपडेट
  • शाओमी ए3 गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है

xiaomi Mi A3 को एंड्रॉयड 10 अपडेट के लिए करना होगा थोड़ा और इंतजार

Xiaomi के Mi A3 फोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट आने में काफी देरी हुई थी, जिसकी वजह से कई यूज़र्स निराश हुए थे। जब आखिरकार अपडेट रोलआउट हुआ तो उसे तुरंत ही रोकना पड़ा। यह अपडेट कुछ ऐसी कमियां के साथ आया जिससे फोन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो गई। सॉफ्टवेयर अपडेट उस वक्त रोक लगानी पड़ी जब शाओमी मी ए3 यूज़र्स ने अपडेट मिलने के बाद होने वाली दिक्कतों को लेकर शिकायत की। यूज़र्स के अनुसार, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर उम्मीद के अनुसार काम नहीं कर रहा था। फॉन्ट साइज में भी समस्याएं आ रही थीं। और भी कई बग्स थे। लेकिन अब लगता है कि Xiaomi ने एक बार फिर मी ए3 के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट किया है। लेकिन इसे भी तुरंत बाद रोक दिया गया।

यूज़र्स के अनुसार, Xiaomi ने इस हफ्ते ही Mi A3 फोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट दोबारा ज़ारी कर दिया था। कई यूज़र्स ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उनके फोन को यह अपडेट मिला है। लेकिन अब लगता है कि शाओमी ने बिना वजह बताए एक बार फिर से इस अपडेट पर रोक लगा दी है। यह नया अपडेट जो मी ए3 यूज़र्स के लिए बहुत कम वक्त के लिए उपलब्ध था, इसका साइज 1.3 जीबी था। यह एंड्रॉयड 10 के साथ डार्क मोड़, गेस्चर नेविगेशन और प्राइवेसी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स लेकर आया था।
Advertisement

जो यूज़र्स पुराना बग्स वाला सॉफ्टवेयर अपडेट कर चुके थे, उनके लिए शाओमी ने 30 एमबी का बग फिक्स सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया था। नए अपडेट्स मार्च 2020 के सिक्योरिटी पैच के साथ आए थे।

शाओमी ने दूसरी बार अपडेट पर रोक लगाई है, जिसकी जानकारी मी ए3 यूज़र्स ने ट्विटर के माध्यम से दी है। कुछ यूज़र्स ने तो मी सपोर्ट टीम के साथ अपनी चैट भी साझा की, जो अपडेट पर रोक लगने की पुष्टि करती है। हमने इस संबंध में शाओमी को संपर्क किया है।
Advertisement

शाओमी मी ए3 गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी इस हैंडसेट को नियमित तौर पर सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की गारंटी है। लेकिन मी ए3 को लेकर ऐसा नहीं कहा जा सकता। पहले सॉफ्टवेयर अपडेट में देरी हुई, फिर जब यह ज़ारी हुआ तो समस्याएं सामने आने लगीं। अब जब दूसरी बार अपडेट ज़ारी किया गया तो अज्ञात कारणों की वजह से इसे दोबारा रोक दिया गया है। उम्मीद है कि Xiaomi तीसरी बार में हर Xiaomi Mi A3 यूज़र को स्टेबल अपडेट देने में सफल होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.