Realme 2 Pro को Android 10 आधारित Realme UI अपडेट मिलना शुरू

Realme ने हाल ही में एंड्रॉयड 10 अपडेट Realme 5, Realme 5i, और Realme 5s के लिए ज़ारी किया था। अब तक यह अपडेट पाने वाले सबसे पुराने स्मार्टफोन Realme 3 और Realme 3i थे। अब रियलमी 2 प्रो यूज़र्स के लिए भारत में इस अपडेट को रोलआउट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 जून 2020 11:58 IST
ख़ास बातें
  • Realme 2 Pro का अपडेट वर्ज़न नंबर RMX1801EX_11.F.07 है
  • इस अपडेट के बाद कुछ दिन हैंग हो सकता है आपका रियलमी 2 प्रो
  • नया इंटरफेस और ऑप्टिमाइज़ स्लाइडबार लेकर आया है अपडेट

हर Realme 2 Pro यूज़र्स को अभी नहीं मिला अपडेट

Realme 2 Pro स्मार्टफोन कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई अपडेट मिलना शुरू हुआ है। इससे पहले भी Realme ने अपने कई स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट ज़ारी किया है, हाल ही में एंड्रॉयड 10 अपडेट Realme 5, Realme 5i, और Realme 5s के लिए ज़ारी किया गया था। यह अपडेट पाने वाले सबसे पुराने स्मार्टफोन में शामिल हैं Realme 3 और Realme 3i, और अब रियलमी 2 प्रो यूज़र्स के लिए भारत में इस अपडेट को रोलआउट कर दिया गया है। यह रियलमी यूआई अपडेट नए इंटरफेस और ऑप्टिमाइज़्ड स्लाइड बार के साथ आता है, जिसमें नए फीचर 'असिस्टिव बॉल ऑपेसिटी' और 'हाइड असिस्टिव बॉल ऑन फुलस्क्रीन ऐप' आदि शामिल हैं।

Realme 2 Pro स्मार्टफोन के लिए ज़ारी किए Android 10 आधारित Realme UI अपडेट का ऐलान कंपनी के फोरम द्वारा किया गया है। Realme ने बताया है कि स्टेब्लिटी जांचने के लिए यह अपडेट फिलहाल स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है। शुरुआती रूप में सीमित संख्या के लोगों को यह अपडेट प्राप्त होगा, जैसे ही पुख्ता हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग शामिल नहीं है तो इसे आने वाले दिनों में बड़ी संख्या के लोगों के लिए ज़ारी कर दिया जाएगा। अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX1801EX_11.F.07 है। अपडेट को ओवर-द-एयर (OTA) रूप में रोलआउट किया गया है और सुझाव दिया गया है कि यदि आपको अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी इसे देख सकते हैं। कंपनी ने इस अपडेट के लिए कोई डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं कराया है, लेकिन इसे जल्द ही कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा देना चाहिए। इस अपडेट को पाने के लिए यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह लेटेस्ट वर्ज़न RMX1801EX_11_C.31 पर हो। केवल लेटेस्ट वर्ज़न के यूज़र्स ही एंड्रॉयड 10 का यह अपडेट पा सकेंगे।

रियलमी ने चेतावनी देते हुए बताया है कि अपग्रेड के बाद फोन को बूट होने में थोड़ा समय लगेगा, खासतौर पर तब जब फोन में कई थर्ड पार्टी ऐप्स मौजूद होंगे। इसके अलावा हैंग भी कर सकता है और बैटरी खपत भी तेज़ी से होगी, क्योंकि सिस्टम में कई तरह की प्रक्रियाएं चल रही होंगी जैसे एप्लिकेशन अडैप्शन, बैकग्राउंड ऑप्टिमाइज़ेशन और सिक्योरिटी स्कैनिंग इत्यादि। कंपनी ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वह अपने रियलमी 2 प्रो को पूरी तरह से चार्ज करने के बाद 5 घंटे यूं ही छोड़ दें या फिर तीन दिन के बाद फोन का समान्य तौर पर इस्तेमाल करें।
 

Realme 2 Pro update changelog

चेंजलॉग की बात करें, तो Realme 2 Pro के रियलमी यूआई अपडेट में नया इंटरफेस, ऑप्टिमाइज़ स्लाइड बार के साथ आता है, जिसमें फ्लोटिंग विंडो फीचर जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट मौजूद है। इस ऑप्टिमाइज़ में कई नए फीचर्स जैसे 'असिस्टिव बॉल ऑपेसिटी' और 'हाइड असिस्टिव बॉल ऑन फुलस्क्रीन ऐप' आदि भी शामिल हैं।
Advertisement

इस अपडेट में ऑप्टिमाइज़ सिस्टम बिल्ट-इन रिंगटोन, इम्प्रूव विजुअल इंटरेक्शन और गेम स्पेस के लिए लोडिंग एनिमेशन आदि भी मौजूद है। इसके अलावा इसमें नया आर्टिस्टिक वॉलपेपर्स और एनिमेशन वॉलपेपर का सपोर्ट भी इस अपडेट में मिलेगा, जिसे आप अपने लॉकस्क्रीन में एड कर सकते हैं। चार्जिंग एनिमेशन को भी इस नए रियलमी यूआई अपडेट में रीडिज़ाइन किया गया है और स्क्रीन रिकॉर्डिंग में पॉज़ फीचर भी जोड़ा गया है। यह अपडेट ऑप्टिमाइज़ 3 फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर और नेविगेशन गेस्टर 3.0 को लेकर आया है, जो कि लैंडस्कैप मोड में भी गेस्चर को सपोर्ट करता है।

रिकॉर्डिंग में एक नया ट्रिम फीचर भी जोड़ा गया है और वेदर के लिए वेदर अडैप्टिव एनिमेशन भी दिया गया है। रियलमी यूआई अपडेट होम स्क्रीन के लिए एक नया सिंपल मोड फीचर लेकर आया है, जो कि बड़े फॉन्ट, आइकन व क्लियर लेटआउट शामिल हैं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • Bad
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 2 Pro, Realme 2 Pro Update, Android 10, Realme UI, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.