Honor 10 Lite को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर

Honor 10 Lite के लिए करीब दो महीने की टेस्टिंग के बाद एंड्रॉयड 10 पर आधारित स्टेबल अपडेट रोलआउट कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जनवरी 2020 12:06 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 10 लाइट के लिए Android 10 अपडेट 3.56 जीबी का है
  • Android 10 आधारित ईएमयूआई 10 अपडेट हुआ है रोलआउट
  • अपडेट फोन में मल्टी-स्क्रीन जैसे कई फीचर्स लेकर आता है

Honor 10 Lite

Honor 10 Lite यूज़र्स को भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने की खबर है। अपडेट का वर्ज़न नंबर EMUI 10.0.0.159 (C675E17R1P3) है। यह अपडेट 3.56G जीबी का है। अपडेट साइज़ को देखते हुए हम आपको मजबूत वाई-फाई कनेक्शन पर अपडेट डाउनलोड करने का सुझाव देंगे। साथ ही अपडेट के दौरान फोन को चार्ज पर लगाए रखें। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर ओटीए अपडेट की जांच कर सकते हैं। यूज़र्स चाहें तो HiCare ऐप के ज़रिए अपग्रेड भी कर सकते हैं।

हॉनर 10 लाइट के लिए Android 10 आधारित ईएमयूआई 10 रोलआउट करने की जानकारी सबसे पहले RPRNA द्वारा दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में यूज़र्स को यह अपडेट मिलने लगा है। बीटा टेस्टिंग बीते साल नवंबर महीने में शुरू हुई थी। अब कंपनी करीब दो महीने की टेस्टिंग के बाद एंड्रॉयड 10 पर आधारित स्टेबल अपडेट रोलआउट कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट अपने साथ नए एनिमेशन, डार्क मोड, बेहतर यूआई, मैगजीन स्टाइल का लॉक स्क्रीन और कई नए फीचर्स लेकर आता है। अपडेट फोन में मल्टी-स्क्रीन जैसे कई फीचर्स लेकर आता है। नए यूज़र इंटरफेस के अलावा EMUI 10 अपने साथ Huawei का एंड्रॉयड ऑटो रिप्लेसमेंट HiCar को लाता है।
Advertisement

यह अपडेट 3.56 जीबी का है। हम आपको इंस्टॉलेशन से पहले स्टोरेज की सफाई का सुझाव देंगे। आप अपडेट की जांच Settings > System > Software update > Check for Updates > Download and install में जाकर कर सकते हैं। अगर आपको यह अपडेट अभी तक नहीं मिला है तो आने वाले दिनों मिल जाने की उम्मीद करें। आप हायकेयर ऐप के ज़रिए अपडेट की जांच कर सकते हैं। ऐप को खोलें Me Section > Settings > Check for Updates में जाएं। यह ज़रूर सुनिश्चित कर लें कि आपके फोन में हायकेयर ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average cameras
  • Camera AI isn’t useful
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉम किरिन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 10 Lite, Honor 10 Lite Update, EMUI 10, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.