• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अमेज़न मोबाइल सेलः मोटो जी, वनप्लस एक्स, और भी कई फोन मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न मोबाइल सेलः मोटो जी, वनप्लस एक्स, और भी कई फोन मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न मोबाइल सेलः मोटो जी, वनप्लस एक्स, और भी कई फोन मिल रहे हैं सस्ते में
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ने सोमवार को अपनी मेगा मोबाइल सेल की शुरुआत की। इसके तहत कई स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है। इसके अलावा यूज़र शॉपिंग के दौरान सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।

अमेजन की मेगा मोबाइल सेल में मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) का 16 जीबी मॉडल 9,999 रुपये में मिल रहा है, यानी छूट 1,000 रुपये। कूलपैड नोट 3 का 16 जीबी मॉडल 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,499 रुपये में उपलब्ध है। हुवावे गूगल नेक्सस 6पी के 64 जीबी वेरिएंट पर 3,500 रुपये की छूट दी गई है। यह हैंडसेट 39,499 रुपये में आपका हो जाएगा। नेक्सस 6पी का 32 जीबी मॉडल 1,990 रुपये की छूट के साथ 34,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। सेल के तहत हॉनर 4एक्स 1,000 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में मिल रहा है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3+ 23,999 रुपये में मिल रहा है जिसे पिछले साल 55,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेनोवो वाइब एस1 को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले की तुलना में 1,000 रुपये कम। वनप्लस एक्स ऑनिक्स 16 जीबी मॉडल 2,000 रुपये की छूट के साथ 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। मोटो जी टर्बो एडिशन का 16 जीबी मॉडल 1,000 रुपये की छूट के साथ 11,499 रुपये में उपलब्ध है। हॉनर बी 3,999 रुपये में मिल रहा है। इंटेक्स क्लाउड 2.5डी 2,790 रुपये की छूट के साथ 6,699 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

अमेज़न की सेल में लेनोवो वाइब के4 नोट और एंटवीआर वर्चुअल रियालिटी हेडसेट एक साथ 12,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन्हें 13,299 रुपये में लॉन्च किया गया था। अमेज़न ने जानकारी दी है कि वाइब के4 नोट पर छूट सिर्फ ऐप के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »