Redmi Note 8 Pro की बिक्री होगी Amazon पर, टीज़र ज़ारी

Redmi Note 8 Pro: Xiaomi भारत में 16 अक्टूबर को रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी और अब Amazon इंडिया ने अपनी साइट पर टीज़र जारी कर दिया है। जानें Redmi ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में।

Redmi Note 8 Pro की बिक्री होगी Amazon पर, टीज़र ज़ारी

Redmi Note 8 Pro: रेडमी नोट 8 प्रो की बिक्री होगी Amazon पर, टीज़र ज़ारी

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro की बिक्री होगी Mi.com पर भी
  • रेडमी नोट 8 प्रो में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर
  • Amazon पर रेडमी नोट 8 प्रो के लिए अलग से बना पेज़
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro: Xiaomi भारत में 16 अक्टूबर को रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी और अब Amazon इंडिया ने अपनी साइट पर टीज़र जारी कर दिया है। अमेज़न इंडिया पर जारी टीज़र इस बात का संकेत दे रहा है कि Redmi Note 8 Pro लॉन्च होने के बाद कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। रेडमी नोट 8 प्रो की बिक्री 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले Amazon Great Indian Festival में होगी। शाओमी के Redmi ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट हीलियो जी90टी प्रोसेसर, क्वाड कैमरा सेटअप, 4050 एमएएच की बैटरी और 20 मेगापिक्स्ल के सेल्फी कैमरा सेंसर से लैस होगा।

अमेज़न पर Redmi Note 8 Pro के लिए अलग से एक पेज़ बनाया गया है जिसपर टीज़र को जारी किया गया है, साथ ही पेज़ पर आपको ‘Notify Me' का बटन भी दिखाई देगा। रेडमी नोट 8 प्रो के लिए अलग से बने पेज़ पर भी समान टीज़र पोस्टर है जिसे हाल ही में ट्विटर पर पब्लिश किया गया था। याद करा दें कि रेडमी ब्रांड का यह आगामी अगस्त में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था और अगले सप्ताह यह फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
 

Redmi Note 8 Pro price in India (उम्मीद)

रेडमी नोट 8 प्रो की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा तो 16 अक्टूबर को आयोजित इवेंट के दौरान ही उठेगा। Amazon लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला है कि फोन की सेल उसी दिन दोपहर 12 बजे शुरू होगी। चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होता है। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकते हैं। उम्मीद है कि रेडमी नोट 8 प्रो की भारतीय कीमत इसी के आसपास होगी।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर को भी बेचेगी।

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »