अमेज़न सेल में आईफोन 6एस, लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न सेल में आईफोन 6एस, लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 मिल रहे हैं सस्ते में
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया ने सोमवार को सेल की शुरुआत की थी
  • अमेज़न सेल में आईफोन 6एस, टेलीविज़न व अन्य प्रोडक्ट पर छूट मिल जाएगी
  • अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए कई एक्सक्लूसिव डील भी उपलब्ध हैं
विज्ञापन
अमेज़न की त्यौहारी सीज़न सेल के दूसरे सीज़न की शुरुआत हो चुकी है। अमेज़न सेल में कई अच्छे ऑफर मिल रहे हैं लेकिन इस बार आईफोन 6एस 64 जीबी सबसे बेहतर डील है। प्राइम मेंबर के लिए यह स्मार्टफोन 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे 42,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न सेल में दूसरे दिन मिलने वाले सबसे बेहतर ऑफर के बारे में जानें।

ऐप्पल आईफोन 6एस 64 जीबी
आईफोन 6एस 64 जीबी अमेज़न सेल में प्राइम मेंबर के लिए सेल के दौरान 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे 42,999 रुपये (करीब 62,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह एक शानदार ऑफर है आमतौर पर यह स्मार्टफोन 50,000 रुपये की कीमत पर बेचा जाता है। इसके अलावा सिटीबैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा लिया जा सकता है।

आईफोन 6एस के 32 जीबी वाले नए वेरिएंट की कीमत आधिकारिक तौर पर 50,000 रुपये रखी गई है। हमेशा की तरह ही इस बार भी स्टॉक लिमिटेड ही होगा इसलिए इस ऑफर के लिए बहुत देर तक ना सोचें। अगर आप नए आईफोन के लिए 50,000 रुपये से ज्यादा कीमत खर्च नहीं करना चाहते तो आईफोन 6एस एक शानदार विकल्प है।

कीमत: 42,999 रुपये (एमआरपी- 62,999 रुपये)
लिंक: अमेज़न

एलजी 43-इंच स्मार्ट एलईडी टीवी
अगर आप इस साल अपने बटुए पर ज्यादा बोझ डाले बगैर एक भरोसेमंद स्मार्ट एलईडी टीवी खरीदना चाहते हैं तो एलजी 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी शानदार विकल्प है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टविल सेल में एलजी के 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी की कीमत 54,900 रुपये से घटकर 39,700 रुपये रह गई है। एलजी 43 इंच स्मार्ट एलईडी टीवी में वो सब कुछ है जिसकी उम्मीद आप एक अच्छे एलईडी टीवी से करते हैं। इसमें एक फुल एचडी डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन, स्मार्ट फंक्शनालिटी, मीराकास्ट सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी और कई दूसरे फ़ीचर हैं। सिंगल एचडीएमआई पोर्ट ही इस स्मार्ट एलईडी टीवी की एक खामी है।
 

कीमत: 39,700 रुपये (एमआरपी- 54,900 रुपये)
लिंक: अमेज़न

टीसीएल 48 इंच फुल एचडी कर्व्ड स्मार्ट एलईडी टीवी
टीसीएल की 48 इंच कर्व्ड एलईडी टीवी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अमेज़न ऐप के जरिए 35,990 रुपये (एमआरपी- 37,990 रुपये) में मिल रहा है। इस कीमत के साथ, एक कर्व्ड स्क्रीन एलईडी टीवी का मिलना शानदार ऑफर है। सिटीबैंक कार्ड के साथ खरीदारी करने पर आप 2,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं। इस टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट हैं। टीसीएल इस कर्व्ड स्मार्ट एलईडी टीवी पर 18 महीने की वारंटी दे रही है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ अमेज़न मोबाइल ऐप पर पर ही उपलब्ध है।

कीमत: 35,990 रुपये (एमआरपी- 37,990 रुपये)
लिंक: अमेज़न

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1
लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 अमेज़न सेल में 10,999 रुपये (एमआरपी- 13,499 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन को खरीदने पर एयरटेल का डेटा प्लान ऑफर भी मिलेगा जिसके तहत सिर्फ 1 जीबी की कीमत में 15 जीबी डेटा खरीदा जा सकता है। ज़ूक ज़ेड1 में 5.5 इंच फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह फोन 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेनश के साथ) आता है। फोन एंड्रॉयड 5.1 आधारित सायनोजेन 12.1 पर चलता है। इसमे क्वालकॉम स्नैपड्रैगर 801 प्रोसेसर है। इसमें 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी है। अमेज़न सेल में मिलने वाला यह एक शानदार स्मार्टफोन है।
 

कीमत: 10,999 रुपये (एमआरपी- 13,499 रुपये)
लिंक: अमेज़न
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »