Amazon प्राइम डे सेलः इन स्मार्टफोन और टैबलेट पर मिल रही है छूट

हमने आपकी सुविधा के लिए इस साल के प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन और टैबलेट पर मिलने वाले बेहतरीन को चुन कर निकाले हैं। इस सेल में हिस्सा लेने से आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 10 जुलाई 2017 18:31 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न के प्राइम डे सेल का आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है
  • प्राइम डे सेल एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के लिए है
  • तेज़ी से भुगतान करने के लिए आप अमेज़न पे बैलेंस का इस्तेमाल करें
अमेज़न के प्राइम डे सेल का आयोजन भारत में पहली बार हो रहा है। ग्लोबल शॉपिंग सेल में अमेज़न पर यूज़र के लिए हर कैटेगरी में कई ऑफर उपलब्ध होते हैं। इस साल भारतीय ग्राहकों को भी Amazon Prime Day सेल का अनुभव लेना का मौका मिलेगा।

हमने आपकी सुविधा के लिए इस साल के प्राइम डे सेल में स्मार्टफोन और टैबलेट पर मिलने वाले बेहतरीन को चुन कर निकाले हैं। इस सेल में हिस्सा लेने से आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
  1. प्राइम डे सेल एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के लिए है। अगर आपका सब्सक्रिप्शन ट्रायल वाला भी है तो आप छूट का फायदा पा सकते हैं।
  2. तेज़ी से भुगतान करने के लिए आप अमेज़न पे बैलेंस का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आप लाइटनिंग डील का तेज़ी से फायदा उठा पाएंगे।
  3. सभी प्राइम डील लाइटनिंग डील का हिस्सा होंगे। इसका मतलब है कि ये सभी प्रोडक्ट सीमित संख्या में सीमित वक्त के लिए ही उपलब्ध होंगे। इसलिए आप अपने कार्ट से 14-15 मिनट में साइन आउट कर लें।
  4. ज़रूरत हो तो आप वेटलिस्ट भी ज्वाइन कर लें। संभव है कि कोई ग्राहक किसी भी डील को आखिरी मौके पर छोड़ दे।
 

Apple iPhone SE 16 जीबी

ऐप्पल आईफोन एसई के 16 जीबी वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 39,000 रुपये है। आईफोन एसई में रेटिना डिस्प्ले है। यह 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 1.2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऐप्पल के ए9 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
 

Lenovo Z2 Plus 64 जीबी

लेनोवो ज़ेड2 प्लस के 64 जीबी वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले यह 13,499 रुपये में उपलब्ध था। स्पेसिफिकेशन को ध्यान में रखते हुए यह कीमत फायदे का सौदा नज़र आता है। Lenovo Z2 Plus में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है और यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। ओफोन में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है।
 

LG G6

55,000 रुपये में लॉन्च किया एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 37,990 रुपये में उपलब्ध है। आमतौर पर यह फोन 39,000 रुपये में बिकता है। एलजी जी6 में 5.7 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 3300 एमएएच की बैटरी है।
 

Apple iPhone 7 32 जीबी

आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट अमेज़न प्राइम डे सेल के तहत 42,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। आईफोन 7 में 4.7 इंच का रेटिना डिस्प्ले है। इसमें ऐप्पल के ए10 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे और 7 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है।
Advertisement
 

Honor 6X

हॉनर 6एक्स के 32 जीबी प्राइम डे सेल में 10,999 रुपये में उपलब्ध है। कीमत को देखते हुए हॉनर 6एक्स एक बेहतरीन विकल्प है। यह 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 पर चलता है और इसमें 3340 एमएएच की बैटरी है।
 

Apple iPad 9.7-inch

ऐप्पल आईपैड 9.7 इंच 25,499 रुपये में उपलब्ध है। आमतौर पर इसकी कीमत ₹28,900 रुपये रहती है। 9.7 इंच वाले इस टैबलेट की स्टोरेज 32 जीबी है और यह वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 10 पर चलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और फ्रंट पैनल पर 1.2 मेगापिक्सल का सेंसर है।
 

Lenovo Tab3 7 Plus

लेनोवो टैब3 7 प्लस अमेज़न पर 10,499 रुपये में उपलब्ध है। इस टैबलेट में 7 इंच का डिस्प्ले है और यह वाई-फाई व 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस टैबलेट की मदद से आप वॉयस कॉल भी कर सकते हैं। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.