₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील

Amazon पर Amazon Prime Day Sale चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, टैबलेट और लैपटॉप आदि पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2026 08:57 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE6 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • iQOO Z11x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi Note 15 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE6 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon पर Amazon Prime Day Sale चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स, टैबलेट और लैपटॉप आदि पर जबरदस्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में बैंक ऑफर और कूपन ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर से काफी बचत हो रही है। आज हम ₹30 हजार के बजट वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं, जिन्हें सेल के दौरान काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए ₹30,000 में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

₹30,000 वाले स्मार्टफोन पर डील

Advertisement

OnePlus Nord CE6 Lite
OnePlus Nord CE6 Lite का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹25,998 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में Dimensity 7400 Apex चिपसेट, 7000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M47 5G
Samsung Galaxy M47 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹23,999 में लिस्ट है। बैंक ऑफर को देखते हुए Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Super AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। 

iQOO Z11x 5G
iQOO Z11x 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹26,998 में मिल रहा है। बैंक ऑफर के मामले में Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 7200mAh की बैटरी से लैस है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69+ रेटिंग आती है।

Advertisement

Realme Narzo Power 5G
Realme Narzo Power 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹26,999 में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर को देखते हुए Amazon पे बैलेंस से भुगतान करने पर ₹809 कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में  MediaTek Dimensity 7400 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 10001mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 15 Pro 5G
Redmi Note 15 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹31,998 में लिस्टेड है। सेल के दौरान कूपन ऑफर पर 3000 की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,998 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा  Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। इस फोन में 6580mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.