Amazon Prime Day Sale: OnePlus 13 को 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

यह सेल केवल Amazon Prime सब्सक्राइबर्स के लिए है। इसमें स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 15:33 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन की सेल की शुरुआत 12 जुलाई को होगी और यह 14 जुलाई तक चलेगी
  • इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा
  • यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर चलता है

इस स्मार्टफोन के लिए EMI का विकल्प 3,394 रुपये से शुरू होगा

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की आगामी Prime Day सेल में OnePlus 13 को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिलेगा। इस वर्ष की शुरुआत में यह स्मार्टफोन 69,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर भारत में लॉन्च किया गया था। एमेजॉन की सेल की शुरुआत 12 जुलाई को होगी और यह 14 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिलेगा। 

एमेजॉन की सेल में OnePlus 13 का 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 59,999 रुपये (बैंक ऑफर सहित) का होगा। इस स्मार्टफोन पर 66,497 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसके लिए EMI का विकल्प 3,394 रुपये से शुरू होगा, जबकि नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत 5,833 रुपये से होगी। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के यूजर्स को 2,099 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह सेल केवल Amazon Prime सब्सक्राइबर्स के लिए है। इसमें स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसमें SBI Bank और ICICI Bank के कार्ड्स पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। 
Advertisement

भारत में OnePlus की वेबसाइट पर OnePlus 13 के बेस वेरिएंट का प्राइस 69,999 रुपये, 16 GB RAM + 512 GB का 76,999 रुपये और 24 GB RAM + 1 TB वेरिएंट का 89,999 रुपये का है। एमेजॉन की सेल में OnePlus 13R और OnePlus 13s को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकेगा।  OnePlus 13R का प्राइस 54,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 49,999 रुपये और OnePlus 13s का 42,999 रुपये के बजाय 39,999 रुपये से शुरू होगा। 

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच क्वाड-HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर चलता है। इसमें Hasselblad ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा हैं। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus 13 की 6,000 mAh की बैटरी 100 W  SuperVOOC चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 150.8 x 71.7 x 8.2 mm और वजन लगभग 185 ग्राम का है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.