Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर

Google का पिक्सल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 10 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 सितंबर 2026 07:37 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 10 में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है।

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Google

Google का पिक्सल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 10 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन इस वक्त पिक्सल 10 पर भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। Pixel 10 में Google Tensor G5 प्रोसेसर और 4970mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा और 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। यहां हम आपको Google Pixel 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत और ऑफर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 10 Price & Offers

Google Pixel 10 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹68,390 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2.5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹66,680 हो जाएगी। यह फोन बीते साल अगस्त में ₹79,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹13,319 सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 10 Features & Specifications

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  3. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
  6. मात्र ₹9999 में 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला HMD Rise लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Vivo X500 Pro भारत में लॉन्च, डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
  10. Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.