अमेज़न इंडिया पर वनप्लस 3टी, आईफोन 7 सहित कई स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मार्च 2017 15:23 IST
अमेज़न इंडिया पर 29 मार्च से 30 मार्च तक मोबाइल कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्निवाल के तहत कई स्मार्टफोन पर डील और छूट मिल रही है। वनप्लस 3टी, आईफोन 7, शाओमी रेडमी 4ए, हॉनर 6एक्स और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो सहित कई फोन पर शानदार ऑफर हैं।

वनप्लस 3टी की बाता करें तो अमेज़न इंडिया इस फोन को क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प के साथ खरीदते हैं, तो 64 जीबी या 128 जीबी वेरिएंट में 1,250 रुपये का कैशबैक अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर देगी। इसके अलावा, वोडाफोन 1 जीबी के रीचार्ज पर 14 जीबी अतिरिक्त डेटा और अमेज़न 500 रुपये की किंडल ई-बुक प्रमोशन क्रेडिट दे रही है। इसके साथ ही रॉकेट कॉमर्स एलएलपी का वनप्लस 3टी डिवाइस खरीदते हैं तो वनप्लस 3 कार्बन या सैंडस्टोन केस पर 100 रुपये बचा सकते हैं। साथ ही, अगर आप वनप्लस 3टी पर प्राइम वीडियो ऐप स्ट्रीम करते हैं तो 250 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस भी मिलेगा। अमेज़न इसके अलावा, एक कॉन्टेस्ट भी चला रही है जिसके तहत ग्राहकों के पास एक करोड़ रुपये तक जीतने का मौका है। इस कॉन्टेस्ट की सारी जानकारी इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। और इन सभी के बारे में यहां जानकारी मिलेगी। अमेज़न ने यह भी घोषणा की है कि हाल ही में लॉन्च हुआ रेडमी 4ए 30 मार्च को दोपहर 12 बजे दोबारा स्टॉक में उपलब्ध होगा। इस डिवाइस की कीमत 5,999 रुपये है और आइडिया सभी खरीदारों को 28 जीबी 4जी डेटा व अनलिमिटेड कॉल ऑफर दे रही है। इसके अलावा, अमेज़न इंडिया 100 रुपये की कीमत वाले किंडल प्रमोशन क्रेडिट भी दे रही है। सेल के लिए यहां रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

अमेज़न इंडिया मोबाइल कार्निवाल में इसके अलावा मोटो एक्स फोर्स, लेनोवो ज़ेड2 प्लस, मोटो जी4 प्लस, नूबिया ज़ेड11 मिनी, सैमसंग ऑन 7 प्रो, सैमसंग ऑन5 प्रो जैसे स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट व डील मिल रही हैं। खरीदारी करने के लिए अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लें और अपनी शिपिंग व कार्ड डिटेल भी आसान चेकआउट के लिए पहले से भर लें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.