Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days Sale 2025: यहां जानिए टाइमिंग, बैंक ऑफर और डील्स

Amazon Great Indian Festival 2025 vs Flipkart Big Billion Days: यहां हमने स्मार्टफोन डील्स, बैंक ऑफर और टाइमिंग्स की जानकारी दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2025 09:35 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर iPhone 15 और Galaxy S24 Ultra पर 40% तक की छूट
  • Flipkart पर Galaxy S24 under Rs 40,000 और iPhone 16 Rs 49,999 तक
  • दोनों सेल में SBI, Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon पर SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज करने वालों को 10% एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी

फेस्टिव सीजन में भारत में खरीदार भरपूर शॉपिंग के मूड में आ रहे हैं, तो इसे देखते हुए हर साल की तरह इस साल भी दो भारतीय ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon और Flipkart फिर से सामने हैं। दोनों ने अपनी सबसे बड़ी सेल की घोषणा कर दी है। इस साल Amazon ने Great Indian Festival और Flipkart ने Big Billion Days Sale के लिए 23 सितंबर को चुना है। चाहे स्मार्टफोन हो, स्मार्टवॉच हो या होम अप्लायंसेज, डिस्काउंट, बैंक ऑफर और वॉलेट/EMI ऑप्शन्स दोनों प्लेटफॉर्म पर जोरदार हैं। लेकिन कौन सी सेल आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सबसे फायदेमंद है? चलिए दोनों को गहराई से देखते हैं।

Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days Sale: Timings

Amazon की Great Indian Festival Sale और Flipkart की Big Billion Days Sale दोनों ही 23 सितंबर से शुरू हो रही हैं। Prime मेंबर्स को Amazon पर एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा। वहीं, Flipkart Plus और Black मेंबर्स को भी 22 सितंबर की रात से शॉपिंग करने की सुविधा मिलेगी। दोनों सेल में अन्य ग्राहकों को 23 सितंबर की शुरुआत (मध्यरात्री) से ही सेल में शामिल होने की अनुमति मिलेगी।

Advertisement

Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days Sale: Offers

Amazon पर SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूज करने वालों को 10% एक्स्ट्रा छूट दी जाएगी। साथ ही Amazon Pay Later वाले यूजर्स को भी बेनिफिट्स हैं। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर Prime मेंबर्स को फ्लैट 5% (नॉन-प्राइम मेंबर्स को 3%) कैशबैक मिलेगा। No-Cost EMI ऑफर और कई प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस जैसे रिवॉर्ड्स शामिल होंगे। कई प्रोडक्ट पर अमेजन डिस्काउंट कूपन भी देता है, जिसे प्रोडक्ट पेज से अप्लाई करना होता है।

वहीं, दूसरी ओर Flipkart की ओर से Big Billion Days Sale में Axis और ICICI बैंक कार्ड वाले यूजर्स को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट की पेशकश है, साथ ही नो-कोस्ट EMI, एक्सचेंज बोनल और SuperCoins ऑफ जैसे बेनिफिट्स का फायदा भी उठाया जा सकता है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% फ्लैट कैशबैक मिलेगा।

Advertisement

Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days Sale: Attactive Deals

Amazon Great Indian Festival 2025

Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15, OnePlus 13s, Vivo V60, iQOO Z10x जैसे प्रीमियम फोन्स पर 40% तक की बड़ी छूट मिलेगी। एंट्री सेगमेंट में Redmi A4 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G, Galaxy M36 5G, iQOO Z10x 5G और अन्य को आकर्षक कीमतों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Advertisement

Flipkart Big Billion Days Sale 2025

Samsung Galaxy S24 को 40,000 रुपये से कम में और Galaxy S24 FE को 35,000 रुपये से भी कम में खरीदने का ऑप्शन सामने आया है। साथ ही, iPhone 16 50,000 रुपये से भी नीचे की कीमत में मिलने का दावा किया जा रहा है।

दोनों सेल्स की शुरुआत कब से हो रही है?

Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days 23 सितंबर 2025 से शुरू हो रही हैं और प्रीमियम मेंबर्स को एक दिन पहले एक्सेस मिलेगा।

Advertisement

बैंक ऑफर्स कौन-कौन दे रहा है?

Amazon में SBI बैंक कार्ड यूज़ करने पर 10% अतिरिक्त छूट मिल रही है। Flipkart में Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% ऑफ और अन्य ऑफर्स मौजूद हैं।

कौन-कौन सी कैटेगरी में भारी छूट मिल सकती है?

दोनों प्लेटफॉर्म्स पर स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच और होम अप्लायंस में बड़े डिस्काउंट्स मिलेंगे। Amazon पर 80% तक की छूट और Flipkart पर iPhone 16 Pro Max 1 लाख रुपये से नीचे।

कौन-कौन से ग्राहक अर्ली एक्सेस पा सकते हैं?

Amazon Prime मेंबर्स और Flipkart Plus/Black मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलता है।

Advertisement

क्या EMI और UPI ऑफर मिलेंगे?

हां, Amazon में Amazon Pay Later EMI और कैशबैक ऑफर हैं। Flipkart में No-cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और SuperCoins/UPI प्रमोशन्स उपलब्ध होंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  5. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  6. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  7. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  8. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  9. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  10. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.