Amazon Great Indian Festival 2025 Sale: OnePlus 13 पर आ गई साल की सबसे बड़ी डील

अमेजन 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival 2025 Sale शुरू करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2025 07:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।
  • OnePlus 13 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है।
  • OnePlus 13 में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

अमेजन 23 सितंबर से सभी यूजर्स के लिए साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival 2025 Sale शुरू करने की तैयारी कर रही है। वहीं प्राइम मेंबर्स के लिए यह 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी। इस फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, ईयरफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम एप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट मिलेगा। आज हम वनप्लस 13 पर मिलने वाले ऑफर के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazon Great Indian Festival 2025: OnePlus 13 पर डिस्काउंट

OnePlus Club के आधिकारिक अकाउंट ने X पर एक पोस्ट में आगामी अमेजन सेल में मिलने वाले ऑफर्स की घोषणा की है। मौजूदा फ्लैगशिप OnePlus 13 काफी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को जनवरी, 2025 में 69,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और वर्तमान में अमेजन पर लिस्ट है। हालांकि, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 सेल के दौरान स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 57,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस किफायती ऑफर में कीमत में कटौती और SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त छूट शामिल हैं।

OnePlus 13 के अलावा कंपनी के अन्य स्मार्टफोन भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। OnePlus 13s का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो कि अमेजन सेल के दौरान 47,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं OnePlus Nord 5 को सेल में 28,749 रुपये में खरीद पाएंगे और OnePlus Nord 4 छूट के बाद 25,499 रुपये में मिलेगा। Nord CE 4 Lite अमेजन सेल में 15,999 रुपये और Nord CE 4 महज 18,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। इन सभी पर SBI बैंक कार्ड डिस्काउंट शामिल है।

OnePlus 13 Specifications

OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस है। OnePlus 13 में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 213 ग्राम है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  2. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  3. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  2. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  5. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. बिटकॉइन पर भारी पड़ रहा मजबूत डॉलर, 59,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
  7. धरती पर गिरने वाला है नासा का टेलीस्कोप! तबाही को रोकने के लिए भेजेगी रेस्क्यू मिशन!
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
  10. 10,000mAh बैटरी के साथ iQOO ने लेटेस्ट टैबलेट किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.