Amazon Great Freedom Festival 2025: 50MP कैमरा वाले Samsung फोन पर 15 हजार से ज्यादा बचत

अगर आप 25-30 हजार रुपये के बजट वाला कोई नया सैमसंग स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 अगस्त 2025 08:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A55 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 शुरू हुए हफ्ते भर से ज्यादा हो गया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चल रही इस सेल में अगर आप 25-30 हजार रुपये के बजट वाला कोई नया सैमसंग स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन Samsung Galaxy A55 5G पर अच्छी खासी बचत का मौका प्रदान कर रही है। आइए Galaxy A55 5G पर मिलने वाले ऑफर से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A55 5G Price & Offers


Samsung Galaxy A55 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 24,999 रुपये में लिस्टेड है। वहीं बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 475 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 24,524 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 24,200 रुपये तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन मार्च, 2024 में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके हिसाब से 15,475 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका मिल रहा है।

Samsung Galaxy A55 5G Features, Specifications

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है। Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ONE UI 6.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A55 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Advertisement

Samsung Galaxy A55 5G की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy A55 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 24,999 रुपये में लिस्टेड है।

Samsung Galaxy A55 5G में कैसा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy A55 5G में 4nm Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

Samsung Galaxy A55 5G में कैसी बैटरी है?

Samsung Galaxy A55 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A55 5G की डिस्प्ले कैसी है?

Samsung Galaxy A55 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Fantastic battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Opts you in to Glance with every update
  • Software updates add unsolicited apps
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.